Auto Expo 2023 Tata Motors: दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस बार के ऑटो एक्सपो में अपनी कई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। 2023 ऑटो एक्सपो में अपने आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने से पहले ही कंपनी ने आगामी इलेक्ट्रिक कार्स की रेंज का एक टीज़र वीडियो जारी किया है। वीडियो में Tata Harrier EV और Safari EV के सिल्हूट को भी दिखाया गया है, जिन्हें मेगा ऑटोमोटिव इवेंट में कॉन्सेप्ट कारों के रूप में पेश किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: आज से शुरू वाहनों का मेला, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को टाटा के ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। जो दो और तीन-पंक्ति सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ कई बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करता है। ये ईवी कॉन्सेप्ट कारें टाटा के नए इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर के लचीलेपन को प्रदर्शित करेंगी।
मिलेगा नया लोगो
नई Tata Harrier EV और Safari EV कॉन्सेप्ट कारों में पीछे की तरफ एक ‘T’ लोगो हो सकता है, जो Tata Motor के EV डिवीजन – Tata Passenger Electric Mobility (TPEML) का नया सिग्नेचर लोगो हो सकता है।
कंपनी के बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म को बेहतरीन इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, दोनों कॉन्सेप्ट ईवी के इंटीरियर का अभी खुलासा नहीं हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक इनमें एडवांस्ड फीचर्स और कनेक्टिविटी के साथ सेल्फ असिस्ट लाउंज जैसा लेआउट हो सकता है।
आईसी इंजन प्लेटफॉर्म की पैकेजिंग और डिजाइन के संदर्भ में टाटा की समर्पित इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर अलग हो सकती है। जैसा कि ICE वर्जन हैरियर और सफारी SUVs ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, उन्हें इलेक्ट्रिक वर्जन में बदलना एक मुश्किल काम है।जो लैंड रोवर का D8 आर्किटेक्चर है।
Tata Harrier EV and Safari EV Launch Date
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Harrier EV और Safari EV के प्रोडक्शन वर्जन को 2025 की शुरुआत में सड़कों पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स अपनी कई अन्य कारों को भी ईवी के रूप में बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
Hyundai KONA Electric से करेगी मुकाबला
इलेक्ट्रिक वर्जन में टाटा हैरियर का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। Hyundai की इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होता है, जो 136 PS की पावर और 395 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसे 452 किमी की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज मिलती है और हुंडई का कहना है कि यह ईवी केवल 9.7 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
12 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
16 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
18 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines