Auto Expo 2023: Kia Motors India ने Auto Expo 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia Concept EV9 पेश की है। इसे लेकर कार लवर्स के बीच काफी चर्चा है। लेकिन Expo में पहली बार कंपनी ने परपज-बिल्ट व्हीकल यानी PBV सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। दरअसल, कंपनी ने अपनी Kia Carens का पुलिस व एंबुलेंस अवतार पेश किया है।
अब वह दिन दूर नहीं जब सड़क पर आप पुलिस व स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में Kia Carens को देख सकते हैं। Auto Expo 2023 में कंपनी ने Carens के बाहर व अंदर बदलाव कर उसे लोगों के सामने पेश किया। इसमें साइरन लगाया गया है। लंदन पुलिस की तर्ज पर घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए कार में डैश कैम लगाा है।
मरीज को मिलेगा प्राथमिक उपचार
एंबुलेंस में मरीज के लेटने, ऑक्सीजन आदि प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। कार में फायर एक्सटिंग्विशर समेत सुरक्षा उपकरण भी रखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक Kia Carens डीजल और पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। डीजल इंजन 1493 सीसी और पेट्रोल इंजन 1497 सीसी और 1353 सीसी की क्षमता रखती हैं।
माइलेज और लंबाई-चौड़ाई में देगी मात
कार में मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों तकनीक हैं। इसमा माइलेज अधिकतम 21.3 किमी प्रतिलीटर है। यह एक 7 सीटर कार है। इसकी लंबाई 4540mm, चौड़ाई 1800mm और व्हीलबेस 2780mm है।
कार 113.42 bhp और 4000rpm क्षमता के साथ अधिकतम टॉर्क 250nm उत्पन्न करती है । कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो एयरबैग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोलफॉग, समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
9 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
10 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
12 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines