Auto Expo 2023: नोएडा में Auto Expo 2023 से पर्दा उठने में कुछ घंटे की शेष रह गए हैं। 11 जनवरी से 18 जनवरी तक यह नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। बीते दो साल कोविड 19 के चलते स्थगित रहने के कारण इस बार कार व बाइक राइडर्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बतातें हैं कि इस बार इस ऑटो मेले में आपके लिए क्या खास होने जा रहा है।
और पढ़िए –Auto Expo 2023 डेब्यू से पहले Tata Harrier EV और Safari EV का टीज जारी, डिटेल्स में यहां जानें
इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस
अशोक लीलैंड की Switch EiV22 हमें ऑटो एक्सपो में देखने को मिल सकती है। इस बस में 231kWh की बैटरी है। बस 250km तक की रेंज देने में सक्षम है। जानकारी के मुताबिक बस 80 मिनट में पूरी चार्ज होती है। इसमें रिमोट इंटरवेंशन, दो एंट्री/एग्जिट प्वाइंट्स, 65 लोगों के बैठने की जगह आदि फीचर्स हैं।
ashoka Switch EiV22
मारुति की ईवी कार
मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो 2023 में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी, मारुति एक ऑल-इलेक्ट्रिक मिड-साइज़ SUV पेश कर सकती है। जिसे उसने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कार की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक होगी और व्हीलबेस इसमें 2.7 मीटर का होगा। इसके अलावा मारुति इस बार मेले में आने वाले लोगों के लिए एक विशेष मेटावर्स पेश करेगी। यह एक तरह का वर्चुअल रियलिटी कॉन्सेष्ट है। इससे उन लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान होगी जो भौगोलिक सीमाओं के प्रतिबंध के बिना ऑटो एक्सपो देखना चाहते हैं।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: आज से शुरू वाहनों का मेला, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
tata punch
टाटा पंच ईवी
जानकारी के मुताबिक टाटा कंपनी पंच का ईवी मॉडल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन होगा। बताया जा रहा है कि कार जिमें ईवी-थीम कलर डिटेलिंग के साथ डार्क-टोन्ड इंटीरियर, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ट्राई-एरो पैटर्न होगा। इसके टाटा कर्व ईवी और टाटा अविन्य ईवी को भी पेश कर सकती है।
किआ ईवी 9
ऑटो बाजार में किआ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। अब किआ की ईवी 9 मॉडल का लोगों को इंतजार है। अनुमान है कि ऑटो एक्सपो में इसे कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें 77.4kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। मीडियो रिपोर्ट्स सके अनुसार यह एसयूवी पांच सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। सिंगल चार्ज में यह करीब 540 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
और पढ़िए –Hyundai Aura New Generation का लुक आया सामने, जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर सबकुछ
राइडर्स को इन दुपहिया का इंतजार
Benelli 752S
ऑटो एक्सपो 2023 में Benelli 752S को पेश किया जाने की उम्मीद है। Benelli 752S एक मिडिलवेट नेकेड बाइक है। इसमें 752cc की लिक्विड कूल्ड मोटर है। यह मोटरसाइकिल 77 bhp और 67 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
Keeway-Benda BD500 cruiser
ऑटो एक्सपो 2023 में Keeway-Benda BD500 cruiser बाइक को पेश होगी। यह मोटरसाइकिल 496 V4 इंजन के साथ 55.5 bhp पावर और 45 Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है।
और पढ़िए –ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
58 mins agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
2 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
4 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
5 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines