हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

0-100 सिर्फ 4.1 सेकंड में…Audi SQ8 भारत में लॉन्च, इतने करोड़ में मिलेगी ये गाड़ी

507hp की पावर, 250km/h टॉप स्पीड और लग्जरी से भरपूर इंटीरियर…Audi SQ8 भारत में लॉन्च हो गई है और लॉन्चिंग के साथ ही सुर्खियों में आ गई है. जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक हर डिटेल.

विज्ञापन
मार्केट में आई Audi SQ8.

Audi SQ8 Launched: लग्जरी और पावर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर Audi ने भारत में अपनी नई SQ8 SUV लॉन्च कर दी है. 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ यह कार उन लोगों के लिए लाई गई है जो परफॉर्मेंस भी चाहते हैं और रोजमर्रा की ड्राइव में कम्फर्ट से समझौता भी नहीं करना चाहते. Q8 और RS Q8 के बीच में रखी गई यह SUV अपने सेगमेंट में एक शानदार मिड-ऑप्शन बनकर सामने आई है.

कीमत और पोजिशनिंग

Audi SQ8 की कीमत 1.78 करोड़ रुपये रखी गई है, जो इसे Q8 और RS Q8 के बीच में खड़ा करती है. जहां Q8 की कीमत 1.13 रुपये करोड़ है, वहीं RS Q8 2.38 करोड़ रुपये में आती है. ऐसे में SQ8 उन ग्राहकों के लिए एक बेलेंस्ड विकल्प है, जो ज्यादा पावर चाहते हैं लेकिन RS Q8 जितना खर्च नहीं करना चाहते.

स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन

SQ8 का लुक काफी स्पोर्टी और अट्रैक्टिव है. इसमें कूपे-स्टाइल रूफलाइन दी गई है. साथ ही इसमें HD Matrix LED हेडलाइट्स, 22-इंच अलॉय व्हील्स, क्वाड एग्जॉस्ट, OLED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और एग्रेसिव डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स मिलते हैं. इसके अलावा, कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे डिजाइन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo-Audi India

इंटीरियर और फीचर्स

अंदर की तरफ SQ8 एक प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती है. ऑल-ब्लैक थीम के साथ S बैजिंग इसे खास बनाती है. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले, 17-स्पीकर Bang & Olufsen साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीट्स भी मिलती हैं.

Photo-Audi India

इंजन और परफॉर्मेंस

Audi SQ8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 507hp की पावर और 770Nm का टॉर्क देता है. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.

विज्ञापन

ड्राइविंग और हैंडलिंग टेक्नोलॉजी

बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए SQ8 में एयर सस्पेंशन, रियर-एक्सल स्टीयरिंग, स्पोर्ट डिफरेंशियल और एक्टिव रोल स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी टेक्नोलॉजी हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी और कॉर्नरिंग को बेहतर बनाती हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है. इसमें 8 एयरबैग्स, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, TPMS और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

विज्ञापन

किससे होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Audi SQ8 का मुकाबला BMW X6, Mercedes-Benz GLE Coupe और Porsche Cayenne Coupe जैसी लग्जरी SUVs से होगा. अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से SQ8 इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है.

ये भी पढ़ें- Mercedes-Benz कार खरीदने का सोच रहे हैं? 1 अप्रैल से पहले कर लें बुकिंग, इनती बढ़ने वाली हैं कीमतें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola