Audi Q8 facelift SUV: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने भारत में अपनी प्रीमियम और फ्लैगशिप Audi Q8 facelift SUV को लॉन्च कर दिया है। यह एक शानदार गाड़ी है। कंपनी इसकी बुकिंग्स पहले से शुरू कर चुकी है। ग्राहक 5 लाख रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। नई Audi Q8 facelift की एक्स-शोरूम कीमत 1.17 करोड़ रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं क्या खास फीचर्स इसमें दिए गये हैं…
इंजन और पावर
नई Audi Q8 facelift SUV में 3.0 लीटर TFSI पेट्रोल इंजन दिया है, जो 340 बीएचपी की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। खास बात ये है कि एमीशन कम करने के लिए इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को जोड़ा है, और इसलिए यह कार पहले से ज्यादा माइलेज भी ऑफर करती है। इसमें लगा ये इंजन भारत के हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
डिजाइन
डिजाइन के मामले में नई Audi Q8काफी स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज में है। इसके फ्रंट में बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल देखने को मिलती है और यहां पर ब्लैक कलर स्कीम दी गई है।
इसमें लगे 2D ऑडी LOGO, बड़े एयर डैम, MATRIX तकनीक के साथ हेडलैम्प का एक नया सेट और एक अपडेटेड रियर प्रोफाइल इसे पहले से फ्रेश और बेहतर लुक देने में मदद करते हैं। Audi Q8 Facelift भारतीय बाजार में BMW X7, Mercedes GLS और Volvo XC90 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
प्रीमियम फीचर्स और लग्जरी इंटीरियर
नई Audi Q8 के बाहरी डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं। लेकीन जो थोड़े बहुत अपडेट्स हैं वो हम आपको बता देते हैं। इस कार में डुअल-स्क्रीन सेटअप पहले जी तरह बरकरार रखा गया है। इसमें एक इंफोटेनमेंट को कण्ट्रोल करने के लिए और दूसरा एयर-कंडीशनिंग फंक्शन को मैनेज कंकरने के लिए है। इस लिस्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ADAS और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: फैमिली के लिए आया नया TVS Jupiter 110, सीट के नीचे रख पायेंगे अब 2 हेलमेट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines