Audi Q8 e-tron: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लग्जरी गाड़ियां हाई डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में Audi ने अपनी शानदार Q8 का e-tron (इलेक्ट्रिक) वर्जन भारत में लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार इसका Audi Q8 50 e-tron 1.13 करोड़ रुपये एक्स शोरूम और Audi Q8 55 Sportback e-tron 1.30 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
5 लाख रुपये टोकन अमाउंट में बुकिंग
Audi Q8 e-tron एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 600 Km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार कार 9 कलर ऑप्शन में मिलेंगे। फिलहाल इसके SUV और Sportback दो वेरिएंट ही मिलेंगे। लोग कंपनी की आधिकारिक साइट या फिर डीलरशिप पर जाकर 5 लाख रुपये टोकन अमाउंट देकर इसी बुकिंग करवा सकते हैं।
अट्रैक्टिव हैंडलैंप् और 2D लोगो
यह शानदार लग्जरी कार DC फास्ट चार्जर से महज 31 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कंपनी ने अपनी इस कार की ग्रिल ब्लैक कलर में दी है। इसमें अट्रैक्टिव हैंडलैंप और 2D लोगो दिया गया है। Audi Q8 e-tron में 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।
दो बैटरी पैक का ऑप्शन
Audi Q8 e-tron में कंपनी ने 95 kWh और 114 kWh दो बैटरी पैक दिए हैं। 95 kWh की बैटरी 340 bhp की पावर और 664 Nm का टॉर्क देती है। वहीं, 114 kWh की बैटरी 408 bhp की पावर देती है।
Audi Q8 e-tron में 360-डिग्री कैमरा
इस लग्जरी कार में 170 kW की क्षमता है। 10.1-इंच की स्क्रीन और वर्चुअल कॉकपिट है। कार में 16-स्पीकर, एयरबैग, आरामदायक सस्पेंशन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Audi Q8 e-tron में 360-डिग्री कैमरा और क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines