Audi Q7 Bold Edition: ऑडी इंडिया ने भारत में अपनी Q7 का बोल्ड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एक सुपर लग्जरी 7 सीटर एसयूवी है जो दमदार इंजन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। नए बोल्ड एडिशन के एक्सटीरियर को ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज के साथ उतारा है। साथ ही फ्रंट और रियर में ब्लैक ऑडी रिंग्स मिलती हैं। नए एडिशन में चार एक्सटीरियर कलर्स शामिल किये गये हैं जिनमें वाइट, ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर शामिल हैं। इस मॉडल की सिर्फ लिमिटेड यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली में नए बोल्ड एडिशन की कीमत 97.84 लाख रुपये रखी गई है।
इंजन और पावर
Audi Q7 में मिलता है 3.0L का V6 TFSI इंजन मिलता है जो 48V माइल्ड हाइब्रिड से लैस है। यह इंजन 340 hp और 500 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें All wheel drive की सुविधा मिलती है। 0-100 km/hr की स्पीड पकड़ने के लिए यह कार सिर्फ 5.6 सेकंड्स का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250kmph है। इसमें 19 इंच के व्हील्स लगे हैं ।
फीचर्स
नए बोल्ड एडिशन में 19 स्पीकर्स के साथ 730 Watts का साउंड सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें ब्रेक असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के सतह EBD और 8 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा सेटअप मिलता है जिसकी मदद से इसे पार्क करने में सहूलियत आपको मिलेगी।
अन्य फीचर्स की बात करने तो इसमें Panoramic सनरूफ, इंटेलिजेंट वाइपर्स, की-लैस एंट्री, क्रूज़ कंट्रोल, डूएल टोन व्हील्सल, 7 ड्राइव मोड्स, डायनामिक लाइट्स, और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे में होगा चार्ज TVS का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 84,999 रुपये
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
8 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
10 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
11 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
15 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines