Audi Price hike: अगर आप इन दिनों ऑडी की कार खरीदने की सोच रहे तो यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 1 जून, 2024 से उनकी कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। ऑडी ने आज अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका मुख्य कारण इनपुट और परिवहन के खर्च में बढ़ोतरी होना है।
दाम बढ़ने के पीछे कारण
दाम बढ़ाने को लेकर ऑडी इंडिया की तरफ से बयान आया है कि इनपुट कॉस्ट के बढ़ते खर्च की वजह से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक का इजाफा किया जा रहा है यह बढ़ोतरी 1 जून, 2024 से प्रभावी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ साल पहले जहां सिर्फ एक बार की गाड़ियों की कीमतों में इजाफा होता था वहीं अब हर में 2-4 बार तो कीमतें बढ़ जाती हैं।
ऑडी इस समय भारत में ऑडी A4, ऑडी A6, ऑडी A8 L, ऑडी Q3, ऑडी Q3 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी Q5, ऑडी Q7, ऑडी Q8, ऑडी S5 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी RS5 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी RS Q8, ऑडी Q8 50 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 55 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 स्पोर्ट्सबैक 50 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 स्पोर्ट्सबैक 55 ई-ट्रॉन, ऑडी ई-ट्रॉन GT और ऑडी RS ई-ट्रॉन GT जैसी कारें बेचती है।
अन्य कार कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं दाम
ऑडी के अलावा अन्य कार कंपनियां भी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। इतना ही नहीं इससे पहले किआ मोटर्स और टोयोटा की गाड़ियां पहले ही महंगी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी एक दम सही मौका है आपके लिए।
यह भी पढ़ें: होंडा की इस कार में बच्चे बिलकुल भी नहीं सुरक्षित, सेफ्टी में निकली जीरो
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
9 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
9 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
11 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
14 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
16 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines