Audi India ने भारतीय कार बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान कार Audi A4 Signature Edition को लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन कई शानदार फीचर्स से लैस है जो आपके कार में बैठने से लेकर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें नए एलिमेंट्स और प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 57.11 लाख रुपये है। अगर आप भी इस लग्जरी कार को अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं इसके फ़ीचर और इंजन के बारे में और साथ ही जानते हैं इस एडिशन में और क्या खास है…
Audi A4 Signature Edition में एडवांस्ड फीचर्स की भरमार
ऑडी ने इस A4 के इस खास एडिशन में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें पार्क असिस्ट विद 360 डिग्री कैमरा वाला फीचर मिलता है जो डेली ड्राइव के दौरान का आएगा। इसके अलावा इस कार में कई अन्य फीचर्स भी हैं जो हम नीचे बता रहे हैं…
- पार्क असिस्ट विद 360 डिग्री कैमरा
- नए वुड ओक डेकोरेटिव इनले
- प्रीमियम कैबिन फील
- ऑडी रिंग्स एंट्री LED लैंप्स
- वेलकम लाइट
- स्टेनलेस स्टील पैडल कवर
- इंटीरियर को दें स्पोर्टी टोन
- स्पेशल अलॉय व्हील पेंट डिजाइन
- ऑडी रिंग्स डीकल्स
- डायनामिक व्हील हब कैप्स
- प्रीमियम फ्रैग्रेंस डिस्पेंसर
- एयरोडायनामिक स्पॉइलर लिप
- स्पोर्टी प्रोफाइल
- कस्टम कलर की
वहीं इस गाड़ी में 19 स्पीकर्स B&O 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया है। इसमें एक 25.65 cm की हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा नेविगेशन, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस और वॉयस कंट्रोल दिया गया है। इसके साथ ही एम्बियंट लाइटिंग (30 कलर चेंज) थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कीलेस एंट्री और जेस्चर बेस्ड बूट ओपनिंग और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड सीट्स दी गई है।
इंजन और पावर
Audi A4 Signature Edition में 2.0L TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया है सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 241 किमी/घंटा है। इंजन बेहद ताक़तवर है और जो हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ला रही है नई हाइब्रिड कार, 30km के पार होगी माइलेज!
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
14 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
19 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
20 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
21 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines