Ather Rizta: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब फैमिली के लिए Ather energy अब बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी 6 अप्रैल को एथर कम्युनिटी डे के तौर पर अपना नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta को लॉन्च करेगी। Ather Rizta की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, जिसे ग्राहक 999 रुपये में बुक कर सकते हैं। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें सबसे बड़ी सीट मिलेगी ताकि पीछे बैठने वाले को ज्याद आराम और स्पेस मिले। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में….
सबसे बड़ी सीट के साथ आएगा नया Ather Rizta
कंपनी का मौजूदा Ather 450 एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लेकिन इस बार Ather ने फैमिली को ध्यान में रखते हुए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को डिजाइन किया है। इस स्कूटर की सीट सबसे लम्बी होगी। अब ऐसे में पीछे बैठने वाले को कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना ही नहीं अब जब सीट लम्बी होगी और अंडर सीट स्पेस भी बड़ा होगा, जहां आप अपने हेलमेट, बैग, लैपटॉप, पानी की बोतल और कई अन्य जरूरी सामान रख पायेंगे।
Ather Rizta
Ather Rizta के अन्य फीचर्स
नए Ather Rizta में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जिसमें कई तरह की जानकारियां आपको मिलेंगी। आप अपने स्मार्टफोन को इस स्कूटर से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी।
यह स्कूटर हर तरह से मौसम बिना किसी रुकावट के चलेगा। कुछ समय पहले कंपनी ने नए Rizta के वाटर वेडिंग क्षमता को दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पता चलता है कि रिज्ता को 80% से ज्यादा पानी में रखे जाने के बाद भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चल रहा है। नए स्कूटर में फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी
कितनी होगी रेंज
माना जा रहा है कि नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh की बैटरी मिल सकती है जोकि 160 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी कीमत एक लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रहने की भी उम्मीद है। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला TVS iQube और Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा ।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
11 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
14 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
18 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines