---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

107 रुपये में पूरे महीने चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1 लाख लोग खरीद चुके हैं

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं और कंपनी के मुताबिक अगर रोजाना 15 किलोमीटर की दूरी नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर से की जाए तो सिर्फ 107 रुपये के बिजली के खर्च में यह पूरा महीना चलेगा। यह स्कूटर IP67 रेटिंग के साथ आता है।

---विज्ञापन---

Ather Rizta भारत का पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। एथर ने भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच दिए हैं जिनमें रिज्टा मॉडल सबसे ज्यादा बिकता है। इस स्कूटर को फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें सामान रखने की खूब जगह दी गई है। कीमत की बात करें तो एथर रिज्टा S मोनो वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप मॉडल एथर रिज्टा Z सुपर मैट की कीमत 1.49 लाख रुपये है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola S1 Pro, Vida V1 Pro, TVS iQube और Bajaj Chetak से होता है। आइये जानते हैं Rizta के फीचर्स…

बैटरी और रेंज

Ather Rizta में दो बैटरी पैक मिलती के साथ लॉन्च किया गया है। इसका 2.9 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्जिंग में 123 किमी की रेंज और दूसरा 3.7 kWh बैटरी पैक 125 किमी की रेंज देने का दावा करता है। स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड 3.7 सेकंड में हासिल कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/प्रतिघंटा है। इस स्कूटर में 7.0 इंच का नॉन-टच डिजिटल डिस्प्ले दिया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।

---विज्ञापन---

107 रुपये में पूरे महीने चलेगा

कंपनी के मुताबिक अगर रोजाना 15 किलोमीटर की दूरी नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर से की जाए तो सिर्फ 107 रुपये के बिजली के खर्च में यह पूरा महीना चलेगा। यह स्कूटर IP67 रेटिंग के साथ आता है।

---विज्ञापन---

स्टोरेज

स्टोरेज की बात करें तो Rizta में 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्पेस है जिसमें पूरा हेलमेट या बाजार का सामान रखा जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो 22 लीटर का फ्रंट स्टोरेज (फ्रंक) और रियर टॉप बॉक्स जैसे एक्सेसरीज भी जोड़ सकते हैं। फोन होल्डर, USB चार्जिंग पोर्ट और बैग्स के लिए हुक्स इसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इस स्कूटर में सेग्मेंट की सबसे बड़ी सीट और इसके नीचे 56 लीटर का स्टोरेज मिल जाता है। इस स्कूटर की बॉडी चौड़ी है और इसकी सीट 900mm है जिसकी वजह से दो लोग इस पर आराम से बैठ सकते हैं। इस स्कूटर का वजन 119 किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 3 सस्ती SUV, कीमत हैचबैक से भी होगी कम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2025 03:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola