160km की रेंज के साथ Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत 1.10 लाख रुपये

नए Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कूटर का डिजाइन बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं करता। इसका डिजाइन फैमिली के हिसाब से फिट नहीं लगता, इस मामले में  बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQUBE कहीं ज्यादा बेहतर हैं।

Ather  Rizta

Ather Rizta

Ather Rizta: भारत में आज Ather ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Rizta’ को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपये है। इस स्कूटर के टॉप मॉडल की कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इस स्कूटर को खास फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।

इसकी सीट के नीचे अच्छा स्पेस मिल जायेगा। इतना ही नहीं इसमें कनेक्टेड फीचर्स भी दिए हैं। इसकी डिलीवरी जुलाई में शुरू होगी। नया स्कूटर एक नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे दो बैटरी पैक के साथ उतारा गया है। नए स्कूटर को सिर्फ 999 रुपये में बुक कर सकते हैं।

Ather Rizta

बैटरी और रेंज

नए Ather Rizta में दो बैटरी पैक मिलती के साथ लॉन्च किया गया है। इसका 2.9 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्जिंग में 123 किमी की रेंज और दूसरा 3.7 kWh बैटरी पैक 125 किमी की रेंज देने का दावा करता है। स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड 3.7 सेकंड में हासिल कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/प्रतिघंटा है।

डिजाइन और फीचर्स

नए Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजायन बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं करता। इसका डिजाइन फैमिली के हिसाब से फिट नहीं लगता, इस मामले में  बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQUBE कहीं ज्यादा बेहतर हैं। इस स्कूटर में सेग्मेंट की सबसे बड़ी सीट और इसके नीचे 56 लीटर का स्टोरेज मिल जाता है। इसके अलावा इस स्कूटर में 7.0 इंच का नॉन-टच डिजिटल डिस्प्ले दिया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।

Ather Rizta

बैटरी पैक

नए Rizta में दो वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें Rizta S और Rizta Z शामिल हैं। इसके Rizta S वेरिएंट में 2.9kWh बैटरी पैक पैक मिलता है। जो सिंगल चार्ज में 123 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है जबकि Rizta Z वेरिएंट में 3.7 kWh बैटरी पैक मिलता है जोकि सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/प्रतिघंटा है। यह स्कूटर IP67 रेटिंग के साथ आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ