नए अंदाज में लॉन्च हुई Ather 450 सीरीज, जानिये कीमत से लेकर फीचर्स
नए साल 2025 के अवसर पर एथर एनर्जी ने Ather 450 सीरीज को अपडेट किया है। अपडेट के साथ ही कंपनी ने इस सीरीज में नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन भी दिए हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

New Ather 450 series: अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए साल 2025 के अवसर पर एथर एनर्जी ने Ather 450 सीरीज को अपडेट किया है। अपडेट के साथ ही कंपनी ने इस सीरीज में नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन भी दिए हैं। इसे लॉन्च करने के साथ ही इसकी पूरे भारत में टेस्ट राइड और बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। अगर आप भी नई Ather 450 सीरीज को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

एथर 450S सबसे बेस वेरिएंट है जो फुल चार्ज होने के बाद 122km तक की रेंज ऑफर करता है, इसमें 2.9kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने के बाद 122km तक की रेंज मिलेगी। इसमें बेसिक राइड मोड और कलर LCD स्क्रीन और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके प्रो पैक वेरिएंट में नेविगेशन और एक्स्ट्रा राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसे स्टिल व्हाइट, कॉस्मिक ब्लैक, स्पेस ग्रे और स्टील्थ ब्लू वेरिनेट में लाया गया है।
इस वेरिएंट में 2.9kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने के बाद 126km तक की रेंज ऑफर करती है। 450X में 4 कलर ऑप्शन के अलावा 3 और कलर में उतारा गया है। इसमें लूनर ग्रे, ट्रू रेड और हाइपर सैंड कलर शामिल हैं। प्रो पैक वेरिएंट में म्यूजिक और कॉल के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन के लिए Google मैप्स इंटीग्रेशन, ऑटोहोल्ड और फाइंड माई स्कूटर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

इस वेरिएंट में 3.7kWh का बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह 161 किलोमीटर तक का रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की बैटरी पैक की कैपेसिटी बढ़ाने के साथ ही इसकी रेंज को भी बढ़ाया गया है। इसके प्रो पैक में बेहतर सस्पेंशन ट्यूनिंग और एडवांस्ड राइडिंग मोड समेत प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का डिजाइन पहले जैसा ही है।
एथर का यह एक फ्लैगशिप मॉडल है। फुल जार्ज में यह 157 किलोमीटर तक की रेंज देता है, इसमें सबसे 3.7kWh बैटरी लगाई गई है। इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए ये हैं। इसे अभी भी केवल कोबाल्ट ब्लू और पेस्टल ऑरेंज कलर स्कीम में उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: