Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 90 kmph की है टॉप स्पीड, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

ather 450x
Edited By Amit Kasana

ather 450x
EV Scooter: Ather 450x का नया बेस-स्पेक वेरिएंट लॉन्च हुआ है। Ather 450X में 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो 6.4 kW की पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 90 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह महज 3 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।
और पढ़िए – 350cc का पावरफुल इंजन, लुक्स में Royal Enfield को टक्कर दे रही Bajaj की यह बाइक, जानें डिटेल
एक बार फुल चार्ज होने में यह स्कूटर 146 km तक चलता है। Ather 450x शुरूआती कीमत 98,079 रुपए एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। 450X बेस वैरिएंट में सिंगल डिफॉल्ट राइड मोड मिलता है। स्कूटर में ऑटो इंडिकेटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

ather 450x
इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन पेयरिंग, OTA अपडेट्स, ऑनबोर्ड मैप्स और नेविगेशन, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, राइड स्टेटिस्टिक्स, रिमोट लोकेशन ट्रैकिंग, रिमोट चार्ज मॉनिटरिंग, एथर ऐप से पुश लोकेशन और मल्टी-स्टॉप ट्रिप प्लानर जैसे फीचर्स हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: