हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ather  ने कर दिया उलटफेर, महज 3000 रुपये में मिल रहा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर,  सिंगल चार्ज पर चलता है 146 Km

विज्ञापन
फाइल फोटो

Ather 450X: इंडियन टू व्हीलर बाजार में हाई ड्राइविंग रेंज वाली स्कूटर इन दिनों काफी डिमांड पर हैं। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ ईवी स्कूटर है Ather 450X.कंपनी का यह नेक्स्ट जनरेशन स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 146 Km तक चलता है।

स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और सात-इंच की टीएफटी

स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, सात-इंच की टीएफटी, हिल असिस्ट, ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी, म्यूजिक और कॉल डिस्प्ले, ऑटो-इंडिकेटर ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। Ather 450X में 6.2 kW की मोटर और 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।

 

फाइल फोटो

विज्ञापन

यह स्कूटर 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है

यह स्कूटर 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल रियर शॉक सस्पेंशन हैं, जिससे राइडर को खराब रास्तों पर अधिक झटके महसूस नहीं होती है। Ather 450X का कुल वजन 111.6 kg है।

स्कूटर में 3300 W की मोटर

स्कूटर में 3300 W की मोटर है, जो फुल चार्ज होने में करीब 15 घंटे का समय लेती है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm का है। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज हो जाता है। Ather 450X शुरूआती कीमत 1.28  लाख रुपये से 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलता है। इसके 2 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक

इसमें संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 12 इंच के टायर हैं। इतना ही नहीं 22-लीटर की अंडर सीट स्टोरेज दी गई है। Ather 450X में नेविगेशन, गाइड-मी-होम लाइट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट और रिमोट चार्ज मॉनिटरिंग जैंसे फीचर्स दिए गए हैं।

महज 14000  रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं

महज 14000  हजार रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 3,910 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको एथर के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola