Ather 450X: एथर एनर्जी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। मोटर शो में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल 2025 मॉडल की नई रेंज प्रदर्शित किया। कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल 450X सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस बार कई नए बदलाव के साथ फीचर्स को अपडेट किया गया है। इस स्कूटर को 1.75 लाख रुपये और 1.85 लाख रुपये की कीमत में अलग-अलग क्षमता वाली बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।
फीचर की बात करें तो कंपनी ने बताया कि इस स्कूटर में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। खास बात ये है कि इंटरनेट की कनेक्टिविटी के लिए इसमें सिम पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में इमरजेंसी बटन दिया गया है। 3 बार बटन दबाते ही मोबाइल नंबर पर स्कूटी की लाइव लोकेशन पहुंच जाएगी। लेकिन नंबर पहले से ही दर्ज करवाना होगा। ये फीचर उन कामकाजी महिलाओं की सेफ्टी के लिए अहम भूमिका निभा सकता है जो ऑफिस से घर आते समय कई बार रात में लेट हो जाती हैं
Ather 450X: बैटरी और रेंज
Ather 450X में 2.9kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज होने के बाद 126km तक की रेंज ऑफर करती है। 450X में 4 कलर ऑप्शन के अलावा 3 और कलर में उतारा गया है। इसमें लूनर ग्रे, ट्रू रेड और हाइपर सैंड कलर शामिल हैं। प्रो पैक वेरिएंट में म्यूजिक और कॉल के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन के लिए Google मैप्स इंटीग्रेशन, ऑटोहोल्ड और फाइंड माई स्कूटर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इस स्कूटर में एक 3.7kWh का बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह 161 किलोमीटर तक का रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की बैटरी पैक की कैपेसिटी बढ़ाने के साथ ही इसकी रेंज को भी बढ़ाया गया है। इसके प्रो पैक में बेहतर सस्पेंशन ट्यूनिंग और एडवांस्ड राइडिंग मोड समेत प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का डिजाइन पहले जैसा ही है।
यह भी पढ़ें: Helen Bikes: ना पैडल और स्पोक व्हील, सिंगल चार्ज में 100km चलती है ये इलेक्ट्रिक साइकिल
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines