Ather Price hike: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather के स्कूटर खरीदना अब महंगा हो जायेगा ऑटो कार इंडिया और सोर्स के मुताबिक कंपनी अपनी 450S, 450X और 450 Apex मॉडलों की कीमतों में इजाफा करेगी 1 जनवरी से इन स्कूटरों को खरीदना महंगा होगा। कीमत में 3,000-6,000 रुपये तक का इजाफा होगा अगर आप इन दिनों एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो 31 दिसंबर तक Ather का नया स्कूटर खरीद सकते हैं और एक्स्ट्रा कीमत देने से बच सकते हैं।
कीमत और फीचर्स
Ather 450 मॉडल में दो बैटरी पैक मिलता है। जिसमें 2.9kWh और 3.7kWh शामिल हैं। और इनकी कीमत 1.41 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये है। Ather 450X में 780 mm की सीट हाइट। यह स्कूटर फास्ट चार्जर से 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर का बेस मॉडल 1.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। एथर के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है, जिससे इसे घर की महिलाएं और बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं। यह स्कूटर 6,400 W की पावर मोटर के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Ertiga: इस 7-सीटर कार पर 94000 रुपये की बचत, CSD पर कम TAX का लाभ
Ather 450X के फीचर्स
- कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम
- स्पोर्टी लुक और एलईडी हेडलाइट
- एलईडी टर्न इंडिकेटर और डिजिटल कंसोल
- सिंगल पीस सीट और 7 इंच की टचस्क्रीन टीएफटी
- 5 राइड मोड
- नेविगेशन और फाइंड माय स्कूटर फीचर
- टेलिस्कोपिक फ्रंट फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन पावर
यह भी पढ़ें: Honda का ये स्कूटर 2 लाख से ज्यादा बिका, Jupiter और Suzuki को छोड़ा पीछे
Ather Rizta भी हुआ महंगा
इससे पहले Ather ने अपने फैमिली स्कूटर Rizta की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर की कीमत में 4,000 से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। नई कीमत 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। Ather Rizta की कीमत 1.10 लाख एक्सशोरूम बेंगलुरु से शुरू होती है। रिज्टा स्कूटर 3 वेरिएंट्स और 7 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Ather Rizta में 56 लीटर का सबसे बड़ा स्टोरेज मिलता है।
यह भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें इतना बड़ा स्टोरेज दिया गया है। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जबकि इसके फ्रंट एप्रॉन पर एक 22 लीटर का ‘फ्रंक’ भी जोड़ा है, जिससे स्कूटर का कुल स्टोरेज स्पेस 56 लीटर तक बढ़ जाता है।
इसमें एक बड़ा सा डिस्प्ले डैशबोर्ड पर लगाया है, जो कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। यानी आप अपना स्मार्टफोन इससे कनेक्ट करके कॉल, मैसेज, यहां तक whatsapp भी यूज़ कर पायेंगे। हर समय आपको डिस्प्ले पर अलर्ट मिलता रहेगा जिसका जवाब भी आप राइड के दौरान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Skoda की इस कार पर 18 लाख का डिस्काउंट! स्टॉक खत्म होने से पहले लूट लो ऑफर
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
6 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
11 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines