Ather के स्कूटर अब जेब पर पड़ेंगे भारी, अगले महीने से हो रहे हैं इतने महंगे

Ather ने इससे पहले अपने फैमिली स्कूटर Rizta की कीमत में इजाफा करके का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर की कीमत में 4,000 से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

ather scooter india
विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

Ather 450 मॉडल में दो बैटरी पैक मिलता है। जिसमें 2.9kWh और 3.7kWh शामिल हैं।  और इनकी कीमत 1.41 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये है।  Ather 450X में 780 mm की सीट हाइट। यह स्कूटर फास्ट चार्जर से 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर का बेस मॉडल 1.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। एथर के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है, जिससे इसे घर की महिलाएं और बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं। यह स्कूटर 6,400 W की पावर मोटर के साथ आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Ather 450X के फीचर्स

  •  कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम 
  • स्पोर्टी लुक और एलईडी हेडलाइट
  • एलईडी टर्न इंडिकेटर और डिजिटल कंसोल
  • सिंगल पीस सीट और 7 इंच की टचस्क्रीन टीएफटी
  • 5 राइड मोड 
  • नेविगेशन और फाइंड माय स्कूटर फीचर
  • टेलिस्कोपिक फ्रंट फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन पावर

यह भी पढ़ें:  Honda का ये स्कूटर 2 लाख से ज्यादा बिका, Jupiter और Suzuki को छोड़ा पीछे

Ather 450X ev scooter know price features mileage full details

Ather Rizta भी हुआ महंगा

इससे पहले Ather ने अपने फैमिली स्कूटर Rizta की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर की कीमत में  4,000 से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। नई कीमत 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। Ather Rizta की कीमत 1.10 लाख एक्सशोरूम बेंगलुरु से शुरू होती है। रिज्टा स्कूटर 3 वेरिएंट्स और 7 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Ather Rizta में 56 लीटर का सबसे बड़ा स्टोरेज मिलता है।

विज्ञापन

यह भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें इतना बड़ा स्टोरेज दिया गया है।   इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जबकि इसके फ्रंट एप्रॉन पर एक 22 लीटर का ‘फ्रंक’ भी जोड़ा है, जिससे स्कूटर का कुल स्टोरेज स्पेस 56 लीटर तक बढ़ जाता है।

इसमें एक बड़ा सा डिस्प्ले डैशबोर्ड पर लगाया है, जो कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। यानी आप अपना स्मार्टफोन इससे कनेक्ट करके कॉल, मैसेज, यहां तक whatsapp भी यूज़ कर पायेंगे। हर समय आपको डिस्प्ले पर अलर्ट मिलता रहेगा जिसका जवाब भी आप राइड के दौरान दे सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ