Arijit Singh Luxury Car Collection: जब अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर यह बताया कि वह फिलहाल प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, तो देशभर के फैंस भावुक हो गए. अपने नोट में उन्होंने श्रोताओं के प्यार के लिए शुक्रिया कहा और नए प्रोजेक्ट्स न लेने की बात साफ की. इस ऐलान के बाद स्टूडियो से दूर अरिजीत की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई. हैरानी की बात यह है कि देश के सबसे अमीर गायकों में शुमार होने के बावजूद अरिजीत ने हमेशा सादगी को ही चुना है- शोर-शराबे से दूर, अपने ही अंदाज में.
सादगी से भरी जिंदगी, दिखावे से दूरी
अरिजीत सिंह को करीब से जानने वाले बताते हैं कि उन्हें दिखावे से कोई लगाव नहीं है. वह भीड़ से बचना पसंद करते हैं और कई बार तो कॉन्सर्ट खत्म होते ही चुपचाप निकल जाते हैं. ऐसा भी हुआ है कि वह ऑटो से निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लगी. स्टारडम के बीच यह सादगी उन्हें सबसे अलग बनाती है.
स्कूटर पर सफर, यही है पसंदीदा सवारी
अरिजीत अक्सर स्कूटर पर नजर आते हैं. आसपास की छोटी यात्राओं और भीड़ से बचने के लिए वह यामाहा एरॉक्स, टीवीएस जुपिटर या होंडा एक्टिवा जैसे स्कूटर इस्तेमाल करते हैं. स्थानीय लोग उन्हें जीआगंज में इसी अंदाज में देखते रहते हैं, जहां वह बिल्कुल आम इंसान की तरह नजर आते हैं.
बिना शोर-शराबे के लग्जरी कारों का शौक
हालांकि सादगी उनकी पहचान है, लेकिन कारों के मामले में अरिजीत की पसंद काफी प्रीमियम है. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग जैसी लग्जरी एसयूवी है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनकी गैराज में हमर H3 भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है.
प्रीमियम सेडान और BMW का भी है जलवा
अरिजीत सिंह की कार कलेक्शन यहीं खत्म नहीं होती. उन्हें Mercedes-Benz E350D भी पसंद है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है. साथ ही BMW 3 Series GT भी उनके पास है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जाती है. कुल मिलाकर उनका कार कलेक्शन 3.4 करोड़ रुपये से ज्यादा का माना जाता है.
कलेक्शन जो आराम दिखाए
अरिजीत सिंह का कार कलेक्शन उनकी सोच को साफ दर्शाता है. यह कलेक्शन दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आराम और पसंद के लिए है. स्कूटर से चलने वाला यह सुपरस्टार लग्जरी कारें रखता जरूर है, लेकिन उन्हें कभी फ्लॉन्ट नहीं करता. शायद यही वजह है कि अरिजीत सिंह सिर्फ अपनी आवाज से नहीं, अपने सादे अंदाज से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं.
ये भी पढ़ें- Arijit Singh ने किस गाने से बॉलीवुड में की एंट्री? आते ही बन गए थे आशिकों के फेवरेट; फिर जमाई धाक
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
4 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines