करोड़ों की Range Rover और Hummer जैसी कारों के मालिक हैं सिंगिंग से ब्रेक लेकर फैन्स को चौंकाने वाले Arijit Singh

प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के बाद अरिजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन वजह उनकी आवाज नहीं, बल्कि उनकी सादगी है. करोड़ों की कमाई और लग्जरी कारों के मालिक होने के बावजूद अरिजीत भीड़ से बचने के लिए स्कूटर और ऑटो तक का सहारा लेते हैं.

करोड़ों की कारों के मालिक के आरिजीत सिंह.

करोड़ों की कारों के मालिक के आरिजीत सिंह. (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

Arijit Singh Luxury Car Collection: जब अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर यह बताया कि वह फिलहाल प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, तो देशभर के फैंस भावुक हो गए. अपने नोट में उन्होंने श्रोताओं के प्यार के लिए शुक्रिया कहा और नए प्रोजेक्ट्स न लेने की बात साफ की. इस ऐलान के बाद स्टूडियो से दूर अरिजीत की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई. हैरानी की बात यह है कि देश के सबसे अमीर गायकों में शुमार होने के बावजूद अरिजीत ने हमेशा सादगी को ही चुना है- शोर-शराबे से दूर, अपने ही अंदाज में.

सादगी से भरी जिंदगी, दिखावे से दूरी

अरिजीत सिंह को करीब से जानने वाले बताते हैं कि उन्हें दिखावे से कोई लगाव नहीं है. वह भीड़ से बचना पसंद करते हैं और कई बार तो कॉन्सर्ट खत्म होते ही चुपचाप निकल जाते हैं. ऐसा भी हुआ है कि वह ऑटो से निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लगी. स्टारडम के बीच यह सादगी उन्हें सबसे अलग बनाती है.

विज्ञापन

स्कूटर पर सफर, यही है पसंदीदा सवारी

अरिजीत अक्सर स्कूटर पर नजर आते हैं. आसपास की छोटी यात्राओं और भीड़ से बचने के लिए वह यामाहा एरॉक्स, टीवीएस जुपिटर या होंडा एक्टिवा जैसे स्कूटर इस्तेमाल करते हैं. स्थानीय लोग उन्हें जीआगंज में इसी अंदाज में देखते रहते हैं, जहां वह बिल्कुल आम इंसान की तरह नजर आते हैं.

बिना शोर-शराबे के लग्जरी कारों का शौक

विज्ञापन

हालांकि सादगी उनकी पहचान है, लेकिन कारों के मामले में अरिजीत की पसंद काफी प्रीमियम है. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग जैसी लग्जरी एसयूवी है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनकी गैराज में हमर H3 भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है.

प्रीमियम सेडान और BMW का भी है जलवा

विज्ञापन

अरिजीत सिंह की कार कलेक्शन यहीं खत्म नहीं होती. उन्हें Mercedes-Benz E350D भी पसंद है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है. साथ ही BMW 3 Series GT भी उनके पास है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जाती है. कुल मिलाकर उनका कार कलेक्शन 3.4 करोड़ रुपये से ज्यादा का माना जाता है.

Photo-Instagram

कलेक्शन जो आराम दिखाए

विज्ञापन

अरिजीत सिंह का कार कलेक्शन उनकी सोच को साफ दर्शाता है. यह कलेक्शन दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आराम और पसंद के लिए है. स्कूटर से चलने वाला यह सुपरस्टार लग्जरी कारें रखता जरूर है, लेकिन उन्हें कभी फ्लॉन्ट नहीं करता. शायद यही वजह है कि अरिजीत सिंह सिर्फ अपनी आवाज से नहीं, अपने सादे अंदाज से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ