हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aprilia SR 160: इस स्कूटर में जानदार ब्रेकिंग सिस्टम और पावरफुल इंजन, जानें कीमत

Aprilia SR 160
विज्ञापन

Aprilia SR 160: टू व्हीलर लेते हुए हम राइड सेफ्टी के बारे में भी खासा ध्यान देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी aprilia india ने अपने दमदार स्कूटर Aprilia SR 160 में  anti-locking braking system (ABS) दिया है।

सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक

इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। Aprilia SR 160 में पावरफुल 160.03 cc का इंजन है। जो 35 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर का कुल वजन 122 kg है और इसकी सीट हाइट 780 mm है। जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसका फ्यूल टैंक 6 लीटर का है।

Aprilia SR 160

विज्ञापन

यह 3 variants और 7 कलर ऑप्शन

अप्रिलिया एसआर 160 का धाकड़ इंजन 10.84 bhp का पावर देता है। यह स्कूटर 1,32,720 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 3 variants और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,42,007 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

14-inch के आकर्षक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर

Aprilia SR 160 का जानदार इंजन 11.6 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट देता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजाइनर टेललाइट मिलता है। जिससे यह स्कूटर स्पोर्टी दिखता है। इसमें 14-inch के आकर्षक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

विज्ञापन

क्या है ABS, कैसे काम करता है और फायदे

एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। ब्रेक लगाने पर जब वाहन के पहिए लॉक हो जाते हैं, तो वाहन के सड़क की सतह पर खतरनाक तरीके से फिसलने की (खासकर गीली सतह पर) संभावना होती है।

लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है

टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola