Top 10 Best Selling Cars: आज के समय में कार सिर्फ सफर का साधन नहीं रही, बल्कि हर परिवार की जरूरत बन चुकी है. लोग अब ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो शानदार माइलेज दे, परिवार के लिए आरामदायक हो और साथ ही बजट में भी फिट बैठे. यही वजह है कि भारत में SUV, हैचबैक और MPV सेगमेंट की कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. अप्रैल 2026 में भी ऑटो बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जहां कई कंपनियों ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की. खास बात यह रही कि मारुति सुजुकी ने एक बार फिर बिक्री के मामले में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि टाटा, हुंडई, महिंद्रा और किआ जैसी कंपनियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. अप्रैल महीने में फैमिली कारों और कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिली. ऐसे में आइए आपको बताते हैं टॉप 10 कार, जो अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा बिकी हैं.

Maruti Dzire बनी नंबर-1, Tata Punch भी पीछे नहीं

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी Maruti Suzuki Dzire. इस कार की कुल 23,580 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 39 प्रतिशत ज्यादा है. शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से यह कार आज भी परिवारों और कमर्शियल ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. वहीं Tata Punch ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाई. Punch की 19,107 यूनिट्स बिकीं और इसने सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की. इसके अलावा Maruti Ertiga, Fronx, WagonR और Baleno जैसी कारों ने भी बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया. SUV सेगमेंट में Tata Nexon और Hyundai Creta का दबदबा बना रहा, जबकि Mahindra Scorpio भी टॉप 10 सूची में शामिल रही.

---विज्ञापन---

देखें कौन है टॉप 10 कार:

रैंककार कंपनीकार मॉडलअप्रैल 2026 सेल्सअप्रैल 2025 सेल्सग्रोथ कितना रहा
1Maruti SuzukiDzire23,58016,99639%
2TataPunch19,10712,49653%
3Maruti SuzukiErtiga19,06315,78021%
4Maruti SuzukiFronx18,82914,34531%
5Maruti SuzukiWagon R18,64813,41339%
6Maruti SuzukiBaleno18,30613,18039%
7TataNexon18,12615,45717%
8Maruti SuzukiSwift17,82914,59222%
9HyundaiCreta15,29117,016-10%
10MahindraScorpio14,71915,534-5%

कार खरीदते वक्त क्या-क्या देखना चाहिए?

नई कार खरीदते समय सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, मेंटेनेंस खर्च, बूट स्पेस और आपकी रोजाना जरूरतों को ध्यान में रखकर खरीदना चाहिए. अगर परिवार बड़ा है तो ज्यादा स्पेस वाली SUV या MPV बेहतर विकल्प हो सकती है, वहीं शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए हैचबैक कारें ज्यादा सुविधाजनक मानी जाती हैं, अगर परिवार छोटा है, तो बड़े परिवार के लिए बड़ी गाड़ी है ठीक रहती है. कार खरीदने से पहले उसका सेफ्टी रेटिंग, एयरबैग्स, सर्विस नेटवर्क, रीसेल वैल्यू और फ्यूल टाइप जरूर चेक करें. साथ ही टेस्ट ड्राइव लेकर कम्फर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस समझना भी बेहद जरूरी है, ताकि बाद में पछताना न पड़े. इसी के साथ, कोशिश करें कि सोशल मीडिया या किसी पहचान वाले से कार का रिव्यू लें और अपने बजट देंखें.

---विज्ञापन---

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---