हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1 अप्रैल से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, जानें वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

विज्ञापन
car file photo

Car Price in India: 1 अप्रैल 2023 से देशभर में गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। कारों की कीमत में 50 हजार तक की बढ़ोत्तरी होगी। Maruti और TaTa जैसी कंपनियां पहले ही अपने विभिन्न मॉडल्स पर कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि किस मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ेगी इस बारे में किसी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम 5% बढ़ाने का ऐलान किया 

1 अप्रैल से देश में BS6 के फेज-2 एमिशन नॉर्म्स लागू हो रहे हैं। इन नॉर्म्स के लागू होने के बाद कंपनियों ने पहले ही अपने वाहनों में बदलाव शुरू कर दिए हैं। जिससे उनकी लागत बढ़ी है। इसके चलते मारुति, होंडा, हुंडई और टाटा सहित अन्य कंपनियों ने गाड़यों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने सभी कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम 5% बढ़ाने का ऐलान किया है।

प्रदूषण को नियंत्रित करने और रियल टाइम में प्रदूषण की जानकारी देने वाले उपकरण

नए नियमों के अनुसार बदलाव में प्रदूषण को नियंत्रित करने और रियल टाइम में प्रदूषण की जानकारी देने वाले उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के लगाने के कारण कंपनियों का खर्च बढ़ा है। कार एक्सपर्ट की मानें तो 1 अप्रैल के बाद कार कंपनियां अपने वाहनों पर 50 हजार रुपये तक बढ़ा सकती हैं। बजट कारों या कम कीमत की कारों में यह बढ़ोत्तरी इससे 20 से 25 फीसदी तक हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola