हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Driving Tips: गाड़ी के ब्रेक फेल होने पर घबराएं नहीं, सिर्फ इन विशेष बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Picture Credit Google

Driving Tips: आपकी गाड़ी के अगर ब्रेक फेल हो जाएं, तो आपको ऐसी भयावह स्थिति में घबराना नहीं हैं, जबकि हिम्मत से सामना करना है। आज की रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी विशेष बातों को बताएंगे कि ऐसे विपत्ति के समय में आप किन बातों का खास ध्यान रखें, जिससे कि ऐसा करके आप अपने आप को और अपने वाहन को किसी बड़ी अनहोनी से बचा सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन सभी खास बातों पर-

1. बिल्कुल ना घबराएं

सबसे पहले ऐसी भयावह स्थिति में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरुरत नहीं है। जबकि हिम्मत से काम लेने की जरुरत है। आपके डरने से स्थिति और बिगड़ सकती है और आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसा होने पर खुद को पूरी तरह से शांत रखें और मन को विचलित ना होनें दें।

अभी पढ़ें – Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की दमदार स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

2. पार्किंग लाइट चालू करें

पार्किंग लाइट की बात करें तो ये लाइटें आपको किसी भी एमरजेन्सी में यूज करने के लिए दी जाती हैं। ये पार्किंग लाइट्स वाहन के पीछे वाले वाहन को संकेत देता है कि आपके वाहन में कोई समस्या है। इसके लिए सबसे पहले पार्किंग लाइट को ऑन करना आवश्यक हैं।

3. गियर का उपयोग करें

अगर ब्रेक काम करना बंद कर दें तो गाड़ी का गियर बदल दें। ऐसा करनें से कार की स्पीड कम होती जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों कारों में आप इस तरीके को इस्तेमाल कर सकते है। बस गियर को बदलते समय आप ये ध्यान रखें कि गियर को एक एक करके ही कम करें।

4. सड़क किनारे कार चलाएं

जैसे ही आपको पता चलता है कि आपकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए है, ठीक उसी समय आप वाहन को बीच सड़क से किनारे की और मोड़ लें। क्योंकि इस तरह कार को बीच सड़क पर चलाने से आपके के साथ साथ दूसरे वाहन भी छतिग्रस्त हो सकते हैं।

अभी पढ़ें – Bajaj CT 125X: बजट ग्राहकों के लिए खुशखबरी, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी बजाज की ये शानदार बाइक, जानें

5. एमरजेंसी हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें

ऐसी भयानक स्थिति में आप के पास एक और बह्मशस्त्र होता है और वो है एमरजेंसी हैंडब्रेक। पर आपको ये जरुर ध्यान रखना को होगा कि इसको लगाते समय आप इसका धीरे-धीरे ही प्रयोग करें। नहीं तो आपका वाहन सड़क पर स्लिप मार जाएगा, जिससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता हैं।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें