Apple: Apple iphone 15 लॉन्च के कुछ घंटों में ही लोग इसके दीवाने हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में ऐसी दो धाकड़ एसयूवी हैं जो एंड्रॉइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्ट का फीचर के साथ आती हैं। हम बात कर रहे हैं। Maruti Brezza और Tata Punch की।
Maruti Brezza की 14,572 यूनिट्स की बिक्री
दरअसल, यह दोनों एसयूवी कार बीते अगस्त 2023 की हाई सेल कार हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो Maruti Brezza के बीते माह कुल करीब 14,572 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इस अवधि में Tata Punch की कुल 14,523 यूनिट्स की सेल हुई।
Apple iphone connect
कार में 25.51 kmpl की हाई माइलेज
Maruti Brezza में स्टाइलिश 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस एसयूवी में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ ARKAMYS सराउंड सेंस सिस्टम दिया गया है। मारुति की इस बिग साइज कार का सीएनजी वर्जन 25.51 kmpl की हाई माइलेज देता है। Maruti Brezza में एबीएस और पैडल शिफ्टर्स मिलता है।
सिंगल पैन सनरूफ के साथ 328 लीटर का बूट स्पेस
इस एसयूवी कार में सिंगल पैन सनरूफ के साथ 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस स्मार्ट कार का पेट्रोल इंजन वर्जन 17.38 kmpl की माइलेज देता है। इस कार में 1462 cc का इंजन आता है। Maruti Brezza में
मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। Maruti Brezza में ऑटो डे/नाइट रियर व्यू मिरर मिलता है।
Grand Vitara की 11818 यूनिट्स की बिक्री
जानकारी के अनुसार बीते अगस्त माह में तीसरे नंबर पर Hyundai Creta की कुल 13,832 यूनिट्स की बिक्री हुई। चौथे नंबर पर Maruti Fronx की 12,164 यूनिट्स और इसके बाद Maruti Grand Vitara की कुल 11,818 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
Tata Punch की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। यह कार 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार का सीएनजी वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। Tata Punch सीएनजी बाजार में शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन
Tata Punch में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार का पेट्रोल वर्जन 20.09 kmpl की माइलेज देता है। कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। कार में 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है और इसमें एप्पल कार प्ले कनेक्ट का ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
15 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
19 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
20 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines