Apollo Tyres: किसी भी वाहन में टायर्स का सबसे अहम् रोल होता है। खराब टायर्स ना सिर्फ गाड़ी की परफॉरमेंस खराब करते हैं बल्कि चलते-चलते फट जाने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि रेगुलर टायर्स को चेक करते रहने रहना चाहिए। आजकल मार्केट में एडवांस्ड टायर्स आने लगे हैं। रेडियल टायर्स अब पहले से बेहतर हो चुके हैं। ये स्ट्रोंग होने के साथ गाड़ी की बेहतर माइलेज में भी जान डाल देते हैं। यहां हम आपको Apollo के AMAZER 4G LIFE Radial Tyres के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन टायर्स को हमें टेस्ट किया है। 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी इन टायर्स से हाल ही में पूरी है। आइये जानते हैं इन टायर्स की परफॉरमेंस…
AMAZER 4G LIFE Radial Tyres
अपोलो के AMAZER 4G LIFE रेडियल टायर खास आरामदायक राइड और बढ़िया परफॉरमेंस के लिए डिजाइन किया गया है। यह Tubeless टायर हैं। इसमें बेहतर ग्रिप मिलती है और रोड पर चिपक कर चलते हैं।
इसमें 6 लेयर का इस्तेमाल हुआ जिससे इसे मजबूती मिलती है। टायर सॉफ्ट है और इस पर दिए पैटर्न से ग्रिप अच्छी मिलती है और खराब रास्तों पर बेहतर राइड क्वालिटी भी मिलती है। बारिश के दिनों में भी असरदार ब्रेकिंग मिलती है।
अपोलो के AMAZER 4G LIFE रेडियल टायर आपको अगल-अलग साइज़ मिले जायेंगे। इस टायर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे इसके पंचर होने की संभावना भी न के बराबर होती है। 45/80 R13 AMAZER 4G LIFE टायर की कीमत 3600 रुपये (एक टायर की कीमत) है।
इस पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि ये टायर एक लाख किलोमीटर तक आराम से चलेगा। हैचबैक कार से लेकर सेडान कार के लिए टायर उपलब्ध हैं। अपोलो के टायर्स और कंपनी की सर्विस काफी अच्छी है। ऐसे में ग्राहकों को टायर्स खरीदने के बाद भी कोई टेंशन नहीं होगी।
टायर्स की ऐसे करें देखभाल
अगर आप बहुत कम गाड़ी चलाते हैं तो टायर्स के समय से पहले खराब के चांस अधिक बढ़ जाते हैं, इसलिए रेगुलर गाड़ी चलायें। टायर्स में सही हवा डलवायें। कम या ज्यादा हवा से टायर को काफी नुकसान होता है। हर 10 हजार किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट बेहद जरूरी है, ध्यान ना देने पर टायर्स घसने लगते हैं और परफॉरमेंस भी खराब होने लगती है और सबसे जरूरी बात बिना वजह से खराब रास्तों पर गाड़ी ड्राइव ना करें, इससे टायर को नुकसान होता है।
Tested Tyre और Size
Apollo AMAZER 4G LIFE 45/80 R13
यह भी पढ़ें: MG Cyberster: 74.99 लाख में दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, जानें 5 बड़ी खूबियां
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines