हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बार-बार पंचर से मिलेगा छुटकारा! 180 रुपये का लिक्विड 10 महीने बढ़ा देगा टायर की लाइफ

बार-बार टायर पंचर होने और जल्दी घिसने से परेशान हैं? अब सिर्फ 180 रुपये का एक लिक्विड आपके टू-व्हीलर के टायर को पंचर से बचा सकता है और उसकी लाइफ भी बढ़ा सकता है. जानिए कैसे काम करता है ये सस्ता और काम का जुगाड़.

विज्ञापन
अब रास्ते में नहीं होगा टायर पंचर. (Photo-Freepik)

Anti Puncture Liquid For Bike: अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं, तो टायर पंचर की परेशानी से जरूर परेशान हुए होंगे. अचानक हवा निकलना, रास्ते में रुकना और फिर नया टायर या रिपेयर पर खर्च ये सब जेब पर भारी पड़ता है. लेकिन अब एक ऐसा सस्ता और आसान तरीका सामने आया है, जो न सिर्फ पंचर की समस्या से बचा सकता है बल्कि टायर की लाइफ भी बढ़ाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं एंटी पंचर लिक्विड के बारे में पूरी जानकारी.

टायर की लाइफ क्यों होती है कम

आमतौर पर टू-व्हीलर के टायर 25,000 से 30,000 किलोमीटर तक चलते हैं. हालांकि, कई बार खराब सड़कों, ज्यादा वजन या गलत तरीके से चलाने के कारण टायर 20,000 किलोमीटर से पहले ही घिस जाते हैं. ऐसे में नया टायर लगवाना पड़ता है, जो एक अतिरिक्त खर्च बन जाता है.

क्या है एंटी पंचर लिक्विड?

विज्ञापन

एंटी पंचर लिक्विड एक खास तरह का तरल होता है, जिसे टायर के अंदर डाला जाता है. यह टायर के अंदर फैलकर एक परत बना लेता है. अगर टायर में कहीं छोटा पंचर होता है, तो यह लिक्विड उस जगह पर जाकर छेद को अपने आप बंद कर देता है और हवा बाहर नहीं निकलने देता.

टायर की बढ़ाता है लाइफ

विज्ञापन

इस लिक्विड को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह टायर की उम्र बढ़ाने में मदद करता है. आमतौर पर यह टायर की लाइफ को 8 से 10 महीने या करीब 2,000 से 3,000 किलोमीटर तक बढ़ा सकता है. कम कीमत में यह एक उपयोगी समाधान साबित हो रहा है.

टायर में कैसे डालें यह लिक्विड

विज्ञापन

एंटी पंचर लिक्विड को टायर में इंजेक्शन या वाल्व की मदद से डाला जाता है. लिक्विड भरने से पहले टायर की हवा पूरी तरह निकालना जरूरी होता है. एक सामान्य बाइक के दोनों टायर के लिए करीब 1 लीटर लिक्विड पर्याप्त होता है. ध्यान रखें कि यह लिक्विड केवल ट्यूबलेस टायर में ही काम करता है.

पंचर होने पर कैसे काम करता है?

विज्ञापन

जब टायर में कोई नुकीली चीज चुभती है और छेद बनता है, तो अंदर मौजूद लिक्विड उस जगह तक पहुंचकर बाहर निकलता है और तुरंत सूखकर छेद को बंद कर देता है. इससे हवा का दबाव बना रहता है और वाहन बिना रुके चलता रहता है.

कितने समय तक असरदार रहता है?

विज्ञापन

कई कंपनियां दावा करती हैं कि यह लिक्विड 10,000 किलोमीटर तक असरदार रह सकता है. हालांकि, समय के साथ यह लिक्विड टायर के अंदर सूखने लगता है, जिससे टायर अंदर से थोड़ा सख्त हो सकता है. इसलिए समय-समय पर इसकी स्थिति चेक करना जरूरी है.

कीमत और उपलब्धता

विज्ञापन

मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के एंटी पंचर लिक्विड आसानी से उपलब्ध हैं. इनकी कीमत करीब 180 रुपये से शुरू होकर 1,000 रुपये तक जाती है. यह न सिर्फ पंचर से बचाता है, बल्कि टायर को ठंडा रखने में भी मदद करता है, जिससे गर्मियों में इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- बीच रास्ते ऑटोमैटिक कार का गियर फंस जाए तो क्या करें? ये आसान ट्रिक्स बचा सकती हैं बड़ी परेशानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola