Anand Mahindra Reaction: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e को भारत में लॉन्च किया। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। लेकिन आते ही इनके डिजाइन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को इन दोनों गाड़ियों का डिजाइन पसंद नहीं आ रहा है। जबकि एक वर्ग ऐसा भी है जिसे ये दोनों EVs पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने Mahindra BE 6e के डिजाइन से लेकर कंपनी की सर्विस को लेकर सवाल उठा दिए हैं। इस आलोचना पर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी करारा जवाब दिया है। आइये जानते हैं…
सोशल मीडिया X पर यूजर ने क्या लिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुशांत मेहता नाम के यूजर ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के बारे में लिखा है कि बेहतर होगा कि आप अपनी मौजूदा कारें, सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स की समस्याएं और कर्मचारियों के व्यवहार को बेहतर करें। यूजर ने आगे लिखा कि आपकी गाड़ियां उन लोगों के लिए है, जो स्टडी और रिसर्च नहीं करते। यहां मैं आपकी कारों के लुक के बारे में बात नहीं करूंगा क्योंकि यह सब्जेक्टिव है। यूजर ने आगे ये भी कहा कि जब एस्थेटिक्स की बात आती हैं तो आपकी कारें हुंडई के पास कहीं नहीं टिकती हैं। गाडियों का डिजाइन गोबर जैसा बनाते हैं।
इतना ही नहीं नई Mahindra Be6e को लेकर भी यूजर ने कहा कि आपने एक और अजूबा दिखने वाली कार बनाई है। आपकी डिजाइन टीम या आपका टेस्ट इतना खराब कैसे है। जो एक पहाड़ के आकार की कार चाहते हैं उन्हें विश्वसनीयता और गुणवत्ता के बारे में कुछ पता नहीं है। लास्ट में यूजर ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कीमैं उम्मीद करता हूं कि महिंद्रा और टाटा दुनिया के लिए नई मारुति और हुंडई हो सकते हैं लेकिन अभी तक केवल निराशा मिली है।
करारा जवाब देते आनंद महिंद्रा ने लिखी ये बात
यूजर की इस पोस्ट पर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने X पर जवाब देते हुए लिखा कि यू आर राइट, सुशांत, हमें अभी बहुत आगे जाना है। विचार कीजिए कि हम कितनी दूर आ चुके हैं। वर्ष 1991 जब इस कंपनी से जुड़ा, तो देश में इकोनॉमी के दरवाजे नए खुले थे। उस दौरान एक ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म ने नसीहत दी कि कार का बिजनेस छोड़ दूं, क्योंकि उनके हिसाब से हम विदेशी ब्रांड्स से लड़ने के काबिल नहीं थे। अब 30 साल बाद, हम आज भी मार्केट में हैं और बेहतरीन कंपटीशन दे रहे हैं।
आपके इस पोस्ट की ही तरह हमने अपने आसपास की हर नकारात्मकता और असभ्यता बर्दाश्त की और उसे अपनी सक्सेस में आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल किया। निरंतर सुधार हमारा मंत्र रहेगा और आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं है।
नई महिंद्रा BE 6e की कीमत 18.90 लाख से शुरू होती है और यह फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करती है। इस गाड़ी का डिजाइन स्पोर्टी है और इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: AI ऐसे रखेगा आपके हर कदम पर नजर, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की सोचना भी मत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines