Anand Mahindra Luxury Car: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) इन दिनों अपनी पर्सनल कारों को लेकर चर्चा में हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि खुद आनंद महिंद्रा किस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं? लेकिन अब आनंद महिंद्रा ने खुद अपनी पर्सनल कार को लेकर खुलासा किया है। मौजूदा समय में वह किस कार का इस्तेमाल करते हैं आइये जानते हैं…
कौन सी गाड़ी चलाते हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए साफ़ कर दिया है कि वो मौजूदा समय में अपनी ही कंपनी की Mahindra Scorpio N को चलाते हैं जोकि लाल रंग में है और ये उनकी पसंदीदा कार है। स्कॉर्पियो एन के अलावा उनकी पत्नी के पास सिल्वर XUV 700 है, जिसे वह कभी कभी चलाते हैं।
स्कॉर्पियो एन को उनहोंने अक्टूबर 2022 में खरीदा था और तब उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 30 साल से उन्होंने महिंद्रा के अलावा किसी दूसरी कंपनी की कार नहीं चलाई है। इतना ही नहीं उन्होंने कार के बारे बताई गई दूसरी बातों को अफवाह कहा बताया है।
आनंद महिंद्रा X पर यह भी लिखा,”मुझे मेरी मां ने अपनी हल्की आसमानी नीली प्रीमियर कार में गाड़ी चलाना सिखाया था, जिसका नाम उन्होंने ‘ब्लूबर्ड’ रखा था। साल 1991 में महिंद्रा में शामिल होने के बाद से मैंने केवल हमारी कंपनी द्वारा बनाई गई गाड़ियां ही चलाई हैं।
हाल ही में Mahindra Thar Roxx हुई लॉन्च
महिंद्रा ने Thar Roxx को भारत में 14 अगस्त को लॉन्च किया था। Thar Roxx के पेट्रोल बेस मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि डीजल बेस वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Thar Roxx में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा जो 158bhp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। Thar Roxx में 10.25-इंच की स्क्रीन दी गई है, ये कार DRLs के साथ में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ मिलेगी। कार में 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज,1.14 लाख का डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदें ये कारें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines