Ampere Nexus VS OLA S1 Pro comparison in hindi: टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर नया क्रेज है। कई कंपनियां मिड प्राइस रेंज में इन्हें ऑफर करती हैं। इनमें मिलने वाला स्टाइल और कलर यंगस्टर्स को इनकी तरफ अट्रैक्ट करते हैं। हाल ही में Ampere ने अपना नया स्कूटर Nexus लॉन्च किया है। टू व्हीलर्स लवर इसका कंपैरिजन OLA के स्मार्ट स्कूटर S1 Pro से कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इन दोनों की क्या खासियत हैं ? और इन्हें एक-दूसरे से अलग कैसे बनाती हैं?
एम्पीयर में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है, जो पहाड़ों या ऊंचाई पर राइडर को स्कूटर पर कंट्रोल करने में मदद करता है, ये फीचर सेंसर से चलता है और चालक को स्कूटर नियंत्रित करने का ज्यादा समय देता है। वहीं, इसमें साइड स्टैंड अलर्ट, नेविगेशन और डिजिटल कंसोल के साथ स्पीड ट्रैकिंग, चार्जिंग लेवल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, ओला में हाई ड्राइविंग रेंज ऑफर की जा रही है।
किसकी बैटरी है दमदार, रेंज में है कौन आगे
पहले बात नए आए Ampere Nexus की, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 136 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं, OLA S1 Pro में कंपनी सिंगल चार्ज में 195 Km तक की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा करती है। Ampere में 4 kWh की हाई पावर बैटरी है, 15 मई से कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। वहीं, ओला 5kW की बैटरी दे रहा है।
कीमत और शानदार फीचर्स
एम्पीयर नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहा है और इसका टॉप वेरिएंट 1.20 लाख एक्स शोरूम में ऑफर होता है। वहीं, OLA S1 Pro को कंपनी 1.29 लाख एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है। एम्पीयर में चार तो ओला में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।
टॉप स्पीड में आगे कौन ?
Ampere में चार राइडिंग मोड ईको, सिटी, पावर और लिम्प होम मिलते हैं। यह स्कूटर 93 kmph की टॉप-स्पीड देता है और 3.3 घंटे से फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। उधर, OLA में कंपनी 120 Kmph की टॉप स्पीड देने का दावा करती है। यह करीब 6.5 घंटे में फुल चार्ज होता है।
ये भी पढ़ें: Ola, Ather की मार्केट खराब करने आया ये नया हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 136km चलेगा
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines