Ampere Nexus electric scooter: भारत में अब हाई रेंज और स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे है। इस बार ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला हाई स्पीड एम्पियर नेक्सस (Ampere Nexus) इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,09,900 रुपये है। मई के दूसरे हफ्ते में इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू हो जायेगी। इस स्कूटर की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में बेस्ट इन क्लास फीचर्स और टेक्नॉलजी को शामिल किया है।
फीचर्स और रेंज
एम्पियर नेक्सस (Ampere Nexus) में 3 kWh की LFP बैटरी लगी है जिसे 30% एक्स्ट्रा लाइफ के साथ आती है। सिर्फ 3 घंटे 22 मिनट में इस स्कूटर को फुल चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 136km की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 93 kmph है। इसमें बेस्ट-इन-क्लास हाइब्रिड स्विंग आर्म और ट्विन सस्पेंशन दिए हैं। इसमें 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन दी गई है। इसमें लंबी सीट मिलती है जो आरामदायक है।
5 राइडिंग मोड मिलेंगे
एम्पियर नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 5 राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इस स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि हर मौसम में इसे चलाया जा सके। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर को 10,000 किलोमीटर तक टेस्ट किया है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में ही डेवलप, डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया है। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और आकर्षित करता है। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला Ola इलेक्ट्रिक, TVS iQube, Ather और बजाज इलेक्ट्रिक चेतक से होगा।
यह भी पढ़ें: टोयोटा की इस सस्ती 7 सीटर कार का ऑटोमैटिक वेरिएंट हुआ लॉन्च, सिर्फ 11,000 में करें बुकिंग
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
4 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines