Ampere Nexus VS ather rizta VS tvs iqube comparison in hindi: इंडिया में धीरे-धीरे ही सही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की मार्केट बढ़ रही है। दोपहिया निर्माता कंपनियां नए स्कूटर लॉन्च कर रहे हैं और बाजार में पहले से कई जबरदस्त स्कूटर भी मौजूद हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में हाल ही लॉन्च हुए नए Ampere Nexus और बाजार में इस सेगमेंट में मौजूद ather rizta व tvs iqube के बीच कंपैरिजन कर बताते हैं।
Ampere में मिलता है रिवर्स मोड, बैक करना है आसान
यह स्कूटर रिवर्स मोड के साथ आता है, जिससे बुजुर्ग और महिलाओं को इसे बैक करना आसान है। यह 3.20 घंटे में फुल चार्ज होता है और सिंगल चार्ज पर 136 किलोमीटर तक चलता है। इसमें फास्ट चार्जर का ऑप्शन भी है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये में मिल रहा है। इसमें 2 वेरिएंट और 4 कलर (Zanskar Aqua, Steel Grey, Indian Red, और Lunar White) ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 3300 W की पावर है और इसके फ्रंट टायर में डिस्क तो रियर टायर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें 4kW की बैटरी और 93 kmph की टॉप स्पीड है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील और टेलीस्कोपिक फोर्क के साथ ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह 6.2 इंच की LCD स्क्रीन के साथ आता है।
Ather में अंडरसीट वायरलेस चार्जर
यह स्कूटर 2.9 kwh और 3.7 kwh बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जाता है। यह शुरुआती कीमत 1.10 लाख में मिलता है और इसका टॉप वेरिएंट 1.45 लाख में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 3 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक है। यह अलग-अलग बैटरी पैक पर 105 km से लेकर 125 km तक की रेंज देता है। ईवी स्कूटर में 7 इंच की TFT डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ आती है। इसमें 80 kmph की टॉप स्पीड और अंडरसीट वायरलेस चार्जर दिया गया है। स्कूटर में बॉक्सी लुक्स के साथ 900mm की लंबी सीट मिलती है।
TVS में 32 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी
यह धांसू स्कूटर शुरुआती कीमत 1.47 लाख रुपये में आता है। बाजार में इसके 2 वेरिएंट और 7 कलर अवेलेबल हैं। स्कूटर में 3000 W की पावर मोटर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए है। स्कूटर के स्लीक हेडलैंप और टेललैंप इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। इसमें चौड़ी सीट, बड़ा फुटबोर्ड और 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। कंपनी अपने इस स्कूटर को 2.25 और 4.4kW की बैटरी पैक के साथ सेल कर रही है। यह स्कूटर 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 78 kmph है और इसमें LED लाइट मिलती हैं। स्कूटर में 12 के अलॉय व्हील के साथ टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक सस्पेंशन पावर मिलती है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
57 mins agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 hr agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines