---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

121 km की रेंज, 7 घंटे में चार्ज, शानदार ईवी स्कूटर Ampere Magnus EX

Ampere Magnus EX में एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट और रिवर्स मोड मिलता है। इसमें इको और क्रूज़ दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

Ampere Magnus EX: बाजार में ईवी स्कूटर का क्रेज है। इसी सेगमेंट का एक धाकड़ स्कूटर है Magnus EX. इस स्कूटर में 50 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 98900 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 121 km तक चलता है। इस स्कूटर में 2.29kwh की बैटरी मिलती है।

स्कूटर में पांच कलर ऑप्शन

Magnus EX एक वेरिएंट में आता है। यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह स्मार्ट स्कूटर सभी एडवांस फीचर्स के साथ आता है। यह 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस धाकड़ स्कूटर में हैलोजन हेडलाइट, टेललैंप और ब्लिंकर दिए गए हैं। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है।

---विज्ञापन---

Ampere Magnus EX

Ampere Magnus EX

---विज्ञापन---

मिलता है कीलेस एक्सेस

यह स्कूटर महज 10 सेकंड में ही 0 से 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें बिना चाबी के एक्सेस, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में टू कॉयल शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें बड़े टायर साइज के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं। यह स्कूटर बड़े हैंडल बार के साथ आता है। इसमें बिग साइज हेडलाइट है।

दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक

स्कूटर में एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट और रिवर्स मोड मिलता है। Ampere Magnus EX में इको और क्रूज़ दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक मिलती है। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो सड़क पर राइडर को इस पर अधिक कंट्रोल देता है। Ampere Magnus EX बाजार में Gemopai Astrid Lite, Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और और Okinawa Ridge Plus से टक्कर लेता है।

---विज्ञापन---

2400 W की पावर मोटर

Gemopai Astrid Lite की बात करें तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 90 Km तक चलता है। इसमें 65 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2400 W की पावर मोटर मिलती है। फिलहाल यह एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 92289 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें तीन अलग-अलग मोड, यूएसबी चार्जर मिलते हैं।

First published on: Oct 29, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola