तगड़ी स्पीड और झन्नाटेदार फीचर्स, इस फैमिली EV Scooter के आगे सब फेल, लोग बोले, 'क्या लिखूं तेरी तारीफ'

Ampere Magnus EX, Ampere ev scooters, ev scooters, scooters under 1 lakhs

Ampere Magnus EX

EV Scooter: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बीच कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने स्कूटर में अधिक से अधिक फीचर्स और ज्यादा ड्राइविंग रेंज देकर ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में बाजार में एक स्कूटर है Ampere Magnus EX.

विज्ञापन

स्कूटर को 55 kmph की रफ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लगता है

Ampere Magnus EX बाजार में शुरूआती कीमत 96,183 हजार रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है। स्कूटर में 1200 W पावर की मोटर लगाई गई है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक हैं। जो चालक को सड़क पर सुरक्षित सफर प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर को 0 से 55 kmph की रफ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लगता है।

विज्ञापन

Ampere Magnus EX

टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे सिंगल स्प्रिंग से खराब रास्तों पर झटके कम लगेंगे 

स्कूटर की टॉप स्पीड 55 kmph की है। स्कूटर में 60V/28Ah का बैटरी पैक दिया गया है। जो इसे लंबी ड्राइविंग रेंज देता है। एक बार फुल चार्ज होने में स्कूटर लगभग 121 Km तक चलता है। इसे चार्ज होने में पांच घंटे का समय लगता है। स्कूटर में मजबूत सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक सिंगल स्प्रिंग दिया गया है। जिससे खराब रास्तों पर झटके कम लगते हैं।

विज्ञापन

90 kg है स्कूटर का वजन, घर की महिलाएं, बुजुर्ग इसे आसानी से संभाल सकते हैं 

इसके दोनों पहियों में 130 मिमी ड्रम यूनिट है। स्कूटर में कीलेस एंट्री, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, ट्यूबलेस टायर डिजिटल डैशबोर्ड, यूएसबी चार्जर और एक अंडर सीट एलईडी लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। स्कूटर महत 90 kg का वजन रखता है जिससे यह पूरी तरह फैमिली स्कूटर है। इसे घर की महिलाएं, बुजुर्ग सब बिना किसी कठिनाई से चला सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ