Ampere Magnus Neo: अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Ampere ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus Neo को पेश किया है जिसकी कीमत 79,999 (ex-showroom) है। इस स्कूटर को रेड, वाइट, ब्लू, ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। डेली यूज़ के लिए इस स्कूटर को पेश किया गया है। कीमत और रेंज के दम पर यह स्कूटर Ola के साथ बजाज चेतक, टीवीएस, हीरो और एथर को कड़ी टक्कर दे सकता है। आइये जानते हैं इस नए स्कूटर के फीचर्स…
Ampere Magnus Neo: डिजाइन
डिजाइन के मामले में यह स्कूटर बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। यह बहुत पुराने स्टाइल है। जबकि आजकल जितने भी स्कूटर बाजार में आ रहे हैं वो सब के सब स्मार्ट लुक के साथ हैं। यह ड्यूल टोन कलर है में है, जो आपको पसंद आएगा इस स्कूटर की सीट आरामदायक है। ऐसे में आप अगर आप इस स्कूटर को लंबी दूरी पर लेकर जाते हैं तो आप दिक्कत नहीं होने होगी।
Ampere Magnus Neo: फीचर्स, बैटरी और रेज
इस स्कूटर में 12 इंच के एलाय व्हील्स मिलते हैं जो बेहतर ग्रिप का भरोसा देते हैं। राइडर की जरूरत के लिए इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, 3 राइडिंग ,मोड्स और पोर्टेबल बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी लगी है। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करता है। कंपनी इस स्कूटर पर 5 साल या 75000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। यानी 5 साल बिना किसी टेंशन के आप इस स्कूटर को राइड कर सकते हैं। लेकिन कंपनी की सर्विस कैसी है ? इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। इस स्कूटर को खरीदने से पहले इसकी टेस्ट राइड जरूर करें…
Ola S1 Z+ को मिलेगी कड़ी टक्कर
Ampere Magnus Neo का असली मुकाबला Ola S1 Z+ से है। इस स्कूटर में हाई पेलोड कैपेसिटी और मल्टी पर्पज स्टोरेज की सुविधा दी है। इस स्कूटर का इस्तेमाल पर्सनल और हल्के व्यावसायिक उपयोग के लिए भी किया जा सकता है। इसमें 1.5 kWh की क्षमता का रिमूवेबल डुअल बैटरी दी गई है, जिसकी IDC-प्रमाणित रेंज 75 किमी (146 किमी x 2) है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा। इसमें LCD डिस्प्ले और एक फिजिकल key मिलती है। इसके अलावा इसमें सबसे बड़े 14 इंच के टायर इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर की कीमत 64,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Tata Motors ने ग्राहकों को दिया झटका! Punch हुई इतनी महंगी
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines