Amazon Flipkart E-Scooter Sales: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (अमेजन-फ्लिप्कार्ट) पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा रही है। हालांकि यह बढ़ोतरी अभी छोटे स्तर से शुरू हुई है, लेकिन पुराने और नए ईवी निर्माता अपनी पहुंच बढ़ाने और बाजार में हिस्सेदारी के लिए ओमनी चैनल (0mnichannel) रणनीति अपना रहे हैं।
फ्लिपकार्ट और अमेज़न को मिली जबरदस्त ग्रोथ
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में फ्लिपकार्ट को जबरदस्त ग्रोथ मिली है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 15 गुना उछाल आया है। इसके अलावा टू-व्हीलर सर्च 2.5 गुना बढ़े हैं। वहीं अमेज़न इंडिया ने जुलाई 2023 में प्राइम डे के दौरान E2W की बिक्री शुरू की थी। इस सेगमेंट में अमेज़न ने सालाना 500% की ग्रोथ। इसके अलावा टू-व्हीलर सर्च 2.5 गुना बढ़े हैं।
अमेज़न इंडिया के श्रीकांत ने बताया कि ‘2024 में हमने पेट्रोल और सीएनजी टू-व्हीलर्स में विस्तार किया और हीरो और बजाज जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की। आज अमेज़न एक संपूर्ण टू-व्हीलर स्टोर है, जहां 250 से ज्यादा शहरों और 8,000 से अधिक पिनकोड में 700 से अधिक मॉडल उपलब्ध हैं।
बजाज ऑटो और फ्लिपकार्ट ने मिलाया हाथ
बजाज ऑटो ने 2023 से अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अपने चेतक स्कूटर्स की 10,000 से ज्यादा यूनिट बेची हैं। दिसंबर 2024 में ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ते हुए बजाज सबसे बड़ा E2W विक्रेता बन गया। हालांकि कंपनी ने इन आंकड़ों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
फ्लिपकार्ट ने भी अपने पोर्टफोलियो का बड़ा करते हुए पेट्रोल वाहन, कम्यूटर बाइक, प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को शामिल किया है। फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा- हमारे प्लेटफॉर्म पर चेतक, टीवीएस iQube, ओला और एथर जैसे 11 E2W ब्रांड्स उपलब्ध हैं।
McKinsey & Company की रिपोर्ट की माने तो, देश में 85% ग्राहक वाहन खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू करते हैं और लगभग 50% सीधे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी करने को तैयार हैं। इसके अलावा 70% उपभोक्ता होम डिलीवरी, टेस्ट ड्राइव और ऑन-डिमांड सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं।
तेजी से बढ़ती सुविधाएं
टू-व्हीलर की तेज डिलीवरी, टेस्ट राइड और पुराने वाहनों को बदलने के ऑप्शन (ट्रेड-इन) ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। श्रीकांत ने बताया कि बजाज चेतक 2903, ओला S1 प्रो और ग्रीन उड़ान जैसे लोकप्रिय मॉडल दो दिन के भीतर पास के ब्रांड आउटलेट से डिलीवर किए जा रहे हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर E2W की बिक्री बढ़ाने में फाइनेंसिंग का बड़ा योगदान रहा है। फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डेज सेल के दौरान बजाज चेतक पर 15,000 रुपये तक की छूट और कैशबैक के साथ आसान EMI प्लान की पेशकश की। वहीं अमेज़न ने 10,000 रुपये तक की छूट और 36 महीने तक की EMI विकल्प पेश किए।
यह भी पढ़ें: 79,999 कीमत, 100 Km का माइलेज, Ola को टक्कर देने आया Ampere का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines