All-New TVS Jupiter: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Jupiter को नए अवतार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने घोषणा कर दी है की नया जुपिटर 22 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस समय यह स्कूटर 110cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जुपिटर 110 को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है। इसका सीधा मुकाबला Honda Activa से होगा। नये जुपिटर में इस बारे फीचर्स की लम्बी लिस्ट मिलेगी। आइये जानते हैं और क्या ख़ास और नया इसमें देखने को मिलने वाला है।
नया डिजाइन,ढेर सारे फीचर्स
नए Jupiter 110 के डिजाइन में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इसके फ्रंट लुक में आपको नई LED हेडलाइट देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा स्कूटर के रियर लुक में भी नई LED टेललाइट देखने को मिलने वाली है। इसमें एक लम्बी और सॉफ्ट सीट देखने को मिल सकती है जो लंबी दूरी पर भी कम्फर्ट बनाये रख सकती है। इस सस्कूटर में एक LCD डिस्प्ले मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा। इसके अलवा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी।
नए Jupiter 110 के टॉप फीचर्स
- कॉम्बी ब्रेक
- LCD डिस्प्ले
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- टर्न नेवीगेशन
- चौड़ी लम्बी सीट
- ड्रम ब्रेक
- 21/13 इंच के टायर्स
इंजन और पावर
नये जुपिटर के इंजन को 109.7cc का इंजन दिया है जो 7.4 bhp और 8.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। इस इंजन को अपडेट किया जायेगा ताकि यह बढ़िया माइलेज के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी दे सके। यह स्कूटर इको और पावर मोड के साथ आता है। इस स्कूटर पर कंपनी कुल 17 कलर ऑप्शन देती है। इस स्कूटर का इंजन काफी अच्छा माना रजाता हु
कितनी होगी कीमत
इस समय Jupiter 110 की कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है, लेकिन माना जा रहा है कि नए स्कूटर की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। देखना होगा नए अवतार में यह स्कूटर कितना दम दिखाता है।
Honda Activa 110 से होगा मुकाबला
होंडा एक्टिवा 110 भारत में सबसे ज्यादा बिकता है, इतना ही नहीं यह देश का सबसे भरोसेमंद स्कूटर भी है। इसमें 110cc (PGM-FI), 4 stroke इंजन लगा है, जो 5.77 KW की पावर और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन की मदद से बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल है।
यह भी पढ़ें: OMG! Maruti की इस SUV की बिक्री चार सौ गुणा बढ़ी, Mahindra Thar को हुई टेंश
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
23 mins ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines