All New TVS Jupiter: होंडा एक्टिवा को फिर से कड़ी टक्कर देने के लिए TVS अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक फिलहाल Jupiter 110 को ही अपडेट किया जा सकता है। इस बार इसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए मॉडल की कीमत में भी थोड़ा फर्क नज़र आ सकता है। काफी समय हो गया है Jupiter 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस स्कूटर को नए अवतार में लेकर आ रही है, इसके डिजाइन से लेकर इंजन तक को अपडेट किया जायेगा।
मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
नए Jupiter 110 के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में नई LED हेडलाइट दी जा सकती है। इसके अलावा स्कूटर के रियर लुक में भी नई LED टेललाइट देखने को मिलने वाली है। इसमें लम्बी और सॉफ्ट सीट देखने को मिल सकती है ताकि छोटी और लंबी दूरी पर किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
नए स्कूटर में LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी खूबी मिलेगी। इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है, लेकिन माना जा रहा है कि नए स्कूटर की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।
नए Jupiter 110 के टॉप फीचर्स
नए स्कूटर को कुछ पुराने और कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा, इसमें कुछ कॉम्बी ब्रेक, LCD डिस्प्ले,ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,टर्न नेवीगेशन,चौड़ी लम्बी सीट,ड्रम ब्रेक और 21/13 इंच के टायर्स मिल सकते हैं। इस स्कूटर के जरिये कंपनी यूथ और फैमिली क्लास को टारगेट करेगी।
Tune किया जा सकता है इंजन
Jupiter 110 के इंजन में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन इसे Tune किया जा सकता है। इसमें 109.7cc का इंजन मिलेगा जो 7.4 bhp और 8.4 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस होगा है। इतना ही नहीं इसमें इको और पावर मोड की सुविधा मिलती है। नए स्कूटर में कुछ कलर्स को शामिल किया जाएगा। यही इंजन मौजूदा स्कूटर को भी पावर देता है।
क्या Jupiter 125 भी होगा अपडेट ?
शुरुआत में हमें जानकारी मिली थी कि Jupiter 125 में बदलाव हो सकते हैं लेकिन अभी कंपनी इस स्कूटर में कोई बदलाव नहीं करेगी। यह स्कूटर अपने सेगमेंट में पहले से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। यह एक पावरफुल स्कूटर है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। इंजन की बात करने तो नए TVS Jupiter में 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें Eco thrust fuel injection (ETFi) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिसकी मदद से बेहतर माइलेज मिलती है।
स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। इसमें अंडर सीट स्टोरेज 32 लीटर का है जिसकी वजह से आप 2 फुल फेस हेलमेट आप यहां रख सकते हैं। इतना स्पेस आपको किसी और स्कूटर में देखने को नहीं मिलेगा। इस स्कूटर में एनालॉग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, इसमें कई तरह की जानकारियों देखने को मिलती हैं इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 में सभी भारतीय विजेताओं को MG देगी ये खास कार, बिना पेट्रोल-डीजल के चलेगी
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines