All-New Tata Altroz: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आगामी 22, मई को अपनी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को लॉन्च कर, कीमत का भी खुलासा करेगी। लगातार इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस बार नए मॉडल के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन ग्राहकों के लिए गुड न्यूज़ है…लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने नई अल्ट्रोज का नया टीजर जारी किया है जिससे इसके डिजाइन और कई फीचर्स से पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से इस प्रीमियम हैचबैक कार में पहला बड़ा अपडेट है।
डिजाइन में नयापन
टाटा की नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 5 वैरिएंट स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड एस और एक्म्पलिश्ड+ एस में उपलब्ध होगी। इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फुल-एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स, एक नया ग्रिल और नया डिजाइन किया गया बम्पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में फ्लश-फिटिंग इल्यूमिनेटेड डोर हैंडल और नए 16-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
इंजन और पावर
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में इंजन वही होगा जो मौजूदा मॉडल को पावर देता है। नए मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा साथ ही सीएनजी की भी सुविधा मिलेगी। मार्केट में अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों से होगा।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में इस बात स्मार्ट डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलेगा। कार में 10.25-इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और ऑटो एसी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं कार में 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। ग्राहकों के लिए 5 नए कलर ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और रॉयल ब्लू में उपलब्ध है। डिजाइन के मामले में भी इस कार के हिस्सों पर नयापन देखने को मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD समेत कई शानदार फीचर्स को शामिल किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: Cheapest CNG Cars: 34km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, ये हैं सबसे किफायती CNG कारें
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
9 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
13 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
16 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines