लॉन्च से पहले नई Tata Altroz से उठा पर्दा, इस बार मिलेंगे सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

All-New Tata Altroz: आगामी 22, मई को टाटा मोटर्स अपनी नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने कंपनी ने इस कार के डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठा गया है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा।

All New Altroz - Ember Glow size

All-New Tata Altroz: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आगामी 22, मई को अपनी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को लॉन्च कर, कीमत का भी खुलासा करेगी। लगातार इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस बार नए मॉडल के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन ग्राहकों के लिए गुड न्यूज़ है…लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने नई अल्ट्रोज का नया टीजर जारी किया है जिससे इसके डिजाइन और कई फीचर्स से पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से इस प्रीमियम हैचबैक कार में पहला बड़ा अपडेट है।

डिजाइन में नयापन

टाटा की नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 5 वैरिएंट स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड एस और एक्म्पलिश्ड+ एस में उपलब्ध होगी। इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फुल-एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स, एक नया ग्रिल और नया डिजाइन किया गया बम्पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में फ्लश-फिटिंग इल्यूमिनेटेड डोर हैंडल और नए 16-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।

इंजन और पावर

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में इंजन वही होगा जो मौजूदा मॉडल को पावर देता है। नए मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा साथ ही सीएनजी की भी सुविधा मिलेगी। मार्केट में अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का मुकाबला  मारुति बलेनो, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों से होगा।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में इस बात स्मार्ट डिजाइन वाला  डैशबोर्ड मिलेगा। कार में 10.25-इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और ऑटो एसी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं कार में 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। ग्राहकों के लिए 5 नए कलर ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और रॉयल ब्लू में उपलब्ध है। डिजाइन के मामले में भी इस कार के हिस्सों पर नयापन देखने को मिलेगा।  सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD समेत कई शानदार फीचर्स को शामिल किया जायेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ