All-New Tata Altroz: टाटा मोटर्स आज अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इस कार में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 से होगा। कई बार नई अल्ट्रोज को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी इस नए मॉडल के टीजर जारी कर चुकी है, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक का खुलासा हुआ है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से इस प्रीमियम हैचबैक कार में पहला बड़ा अपडेट है।
इंजन और पावर
नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में भी वही इंजन मिलेगा जो मौजूदा मॉडल में दिया गया है। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा साथ ही सीएनजी की भी सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि कंपनी इंजन को थोड़ा अपडेट कर सकती है।
डिजाइन में होगा बड़ा अपडेट
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन से लेकर केबिन तक में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा। कार, इस बार पहले की तुलना में कहीं ज्यादा स्मार्ट और बेहतर नजर आने वाली है। इसे 5 वैरिएंट में लाया जाएगा, जिसमें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड एस और एक्म्पलिश्ड+ एस शामिल होंगे। इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फुल-एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स, एक नया ग्रिल और नया डिजाइन किया गया बम्पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में फ्लश-फिटिंग इल्यूमिनेटेड डोर हैंडल और नए 16-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
6 एयरबैग्स के साथ कई नए फीचर्स
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD समेत कई शानदार फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और ऑटो एसी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। ग्राहकों के लिए 5 नए कलर्स का ऑप्शन मिल सकता है। नए मॉडल की कीमत 6.99 लाख से कम हो सकती है। अब देखना होगा नई अल्ट्रोज ग्राहकों को कितना पसंद आती है।
यह भी पढ़ें: हैचबैक कार की कीमत में खरीदें SUV, 27km तक की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
21 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines