टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका एक वीडियो टीजर भी जारी कर दिया है। काफी लम्बे से इस कार का कोई अपडेटेड मॉडल बाजार में नहीं आया था। नई अल्ट्रोज का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, फ्रोंक्स और हुंडई आई 20 से होगा। नई अल्ट्रोज इसी महीने 21 या 22 तारीख को लॉन्च होने जा रही इस कार की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहले इस कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस बार कंपनी पूरी तैयारी के साथ आ रही है।
नई टाटा अल्ट्रोज में 3D ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा कार में नए हेडलैंप और DRL देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसके बंपर को अपडेट किया जाएगा, साथ ही कार में फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। कार के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन अभी तक इसके इंटीरियर्स के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
इंजन की बात करें तो नई अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटो गियर बॉक्स के साथ आती है। ये इंजन 88hp की पावर जेनरेट करता है। नए फेसलिफ्ट वर्जन में CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें दो छोटे CNG टैंक को शामिल किया जाएगा। यह ठीक वैसा ही होगा जो मौजूदा मॉडल में देखने को मिलता है। इस कार को 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया जा सकता है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के अंदर रहने का अनुमान है।
इस कार का एक पावरट्रेन ऑप्शन 2-सीएनजी सिलेंडर के साथ आता है। सीएनजी वर्जन में ये कार 73।5 एचपी की पावर जेनरेट करती है। वहीं मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के साथ ये कार 1।5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में भी आती है। ये इंजन 90 एचपी की पावर तक जेनरेट करता है। इस कार का एक रेसर वर्जन भी कंपनी ने उतारा है। 1।2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ये वर्जन 120 एचपी की पावर जेनरेट करता है। नई टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6.69 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। हमारा यह अनुमान है कि इसके पहले दो वेरिएंट 7 लाख से कम कीमत में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस वीकेंड कार खरीदने का है प्लान? जानें किस मॉडल पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines