बलेनो और आई 20 को कड़ी टक्कर देने आ रही है नई टाटा अल्ट्रोज, यहां देखिये पहली तस्वीर

नई अल्ट्रोज इसी महीने 21 या 22 तारीख को लॉन्च होने जा रही इस कार की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहले इस कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस बार कंपनी पूरी तैयारी के साथ आ रही है।

All New Tata Altroz

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका एक वीडियो टीजर भी जारी कर दिया है। काफी लम्बे से इस कार का कोई अपडेटेड मॉडल बाजार में नहीं आया था। नई अल्ट्रोज का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, फ्रोंक्स और हुंडई आई 20 से होगा। नई अल्ट्रोज इसी महीने 21 या 22 तारीख को लॉन्च होने जा रही इस कार की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहले इस कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस बार कंपनी पूरी तैयारी के साथ आ रही है।

नई टाटा अल्ट्रोज में 3D ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा कार में नए हेडलैंप और DRL देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसके बंपर को अपडेट किया जाएगा, साथ ही कार में फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। कार के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन अभी तक इसके इंटीरियर्स के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।  लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

इंजन की बात करें तो नई अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटो गियर बॉक्स के साथ आती है। ये इंजन 88hp  की पावर जेनरेट करता है। नए फेसलिफ्ट वर्जन में CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें दो छोटे CNG टैंक को शामिल किया जाएगा। यह ठीक वैसा ही होगा जो  मौजूदा मॉडल में देखने को मिलता है। इस कार को 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया जा सकता है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के अंदर रहने का अनुमान है।

इस कार का एक पावरट्रेन ऑप्शन 2-सीएनजी सिलेंडर के साथ आता है। सीएनजी वर्जन में ये कार 73।5 एचपी की पावर जेनरेट करती है। वहीं मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के साथ ये कार 1।5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में भी आती है। ये इंजन 90 एचपी की पावर तक जेनरेट करता है। इस कार का एक रेसर वर्जन भी कंपनी ने उतारा है। 1।2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ये वर्जन 120 एचपी की पावर जेनरेट करता है। नई टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6.69 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।  हमारा यह अनुमान है कि इसके पहले दो वेरिएंट 7 लाख से कम कीमत में आ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ