New Skoda Superb: एक साल के अंतराल के बाद स्कोडा ने भारत में एक फिर अपनी लग्जरी सेडान कार सुपर्ब को लॉन्च कर दिया है। इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 54 लाख रुपये है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स शुरू कर दी है। ग्राहक, स्कोडा डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी इसे बुक कर सकते हैं।
कार की कीमत इसलिए ज्यादा है क्योंकि भारत के लिए इसे पूरी तरह से आयात किया जाएगा। यानी इसे CBU के तौर पर भारत में बेचा जाएगा। आपको बता दें कि स्कोडा ने पिछले साल अप्रैल में सुपर्ब को बंद कर दिया था। नई सुपर्ब का सीधा मुकाबला टोयोटा कैमरी सेडान से होगा जिसकी कीमत 46.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है।
इंटीरियर और फीचर्स
नई स्कोडा सुपर्ब का डिजाइन प्रीमियम जरूर है पर यह बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं कर पाती। इसमें फुली LED हेडलैंप, LED टेल लाइट्स मिलेगी। इसमें18 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। लेकिन सुपर्ब का इंटीरियर बहुत लग्जरी नज़र आता है और इसमें कई लाजवाब फीचर्स को शामिल किया गया है।
स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है, इस कार की सबसे बड़ी खासियत भी यही रही है। इसमें 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर 9 एयरबैग्स भी आपको इसमें मिलेंगे।
इंजन और पावर
नई स्कोडा सुपर्ब में 2.0 TSI (BS6)4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 190hp की पावर और 320Nm का टॉर्क देगा इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इंजन पावरफुल है। वैसे स्कोडा के इंजन परफॉरमेंस के मामले में निराश होने का मौका नहीं देते। अब नई सुपर्ब के साथ ये इंजन क्या धमाल करता है? ये देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
15 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
16 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
20 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
21 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
22 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines