Renault इंडिया ने भारत में अपनी नई रेनॉल्ट ट्राइबर को 35 नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। काफी समय से नई ट्राइबर का भारत में इंतजार किया जा रहा था। लॉन्च से पहले भी कई कार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा जा चुका है। इस बार नई Triber पूरी तरह से बदल चुकी है। यह फैमिली को क्लास को टारगेट करती है। यह 5, 6 और 7 सीटर में ऑप्शन में आई है , आप अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट को चुन सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट
Renault Triber की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 9.17 लाख रुपये है। इसके मैन्युअल वर्जन में 4 ट्रिम मिलते है, जबकि इजी R में केवल एक ही वेरिएंट मिलता है। अगर आप हैवी ट्रैफिक का सामना रोजाना करते हैं तो आप नई Triber का AMT वेरिएंट चुन सकते है।
डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव
नई Triber के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसका फ्रंट लुक पूरी तरह से बदल गया है। अब आपको फ्रंट में नई ग्रिल, नया हुड, नया बम्पर, इंटीग्रेटेड एलईडी DRLs के साथ नए स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए एलईडी फॉग लैंप्स शामिल हैं।
वहीं बात करें इंटीरियर की तो,गाड़ी का केबिन डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ है, यहां 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में नई सीट अपहोल्स्ट्री,LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED केबिन लाइटिंग और प्रीमियम ब्लैक-आउट डोर हैंडल्स भी शामिल हैं। नई ट्राइबर के रियर में एक नया डिजाइन किया गया बम्पर, अपडेटेड एलईडी टेल लैंप्स, नई स्किड प्लेट,स्टाइलिश टेललैंप देखने को मिलते हैं।
सेफ्टी की बात करें तो नई ट्राइबर अब 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS, EBD के साथ ब्रेक असिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़ा गया है, जो सेगमेंट में पहली बार उपलब्ध है। Triber में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Honda ने पेश नई Shine 100 DX, बुकिंग 1 अगस्त से होगी शुरू
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
6 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
10 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
12 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines