Renault Kiger Facelift: भारत में एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का बाजार काफी बड़ा है। इस सेगमेंट में टाटा पंच, निसान मैग्नाईट और हुंडई एक्सटर काफी पसंद की जा रही हैं। इसी सेगमेंट में Renault Kiger भी मौजूद है लेकिन बिक्री के मामले में यह कामयाब नहीं हुई। वहीं डिजाइन के मामले में भी यह कार इम्प्रेस नहीं करती। अब ऐसे में कंपनी Kiger फेसलिफ्ट लेकर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने इसी गाड़ी लो कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था, लेकिन ग्राहकों को गाड़ी पसंद नहीं आई।
Renault Kiger facelift: कीमत
ऑटो कार की रिपोर्ट के मुताबिक Kiger facelift की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है। मौजूदा मॉडल की कीमत की तुलना में नए मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। इस समय Kiger की कीमत 6.10 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये तक जाती है नए मॉडल की कीमत 6.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे पुरानी कीमत में ही लॉन्च कर सकती है और इस फेस्टिव सीजन में इसकी कीमतों में इजाफा भी कर सकती है।
17 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
हाल ही में अपडेट हुई Kiger में कुछ नए फीचर्स को शामिल करके पेश किया था। इस गाड़ी में 17 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। लेकिन डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया। अब ऐसे में कंपनी नए मॉडल को पूरी तरह से बदलने जा रही है ताकि नया मॉडल बाजार में अपनी पकड़ को ज्यादा मजबूत बना सके।
हाल ही में Renault ने Kiger को CNG में भी पेश किया है। लेकिन सीएनजी किट लगवाने के लिए 79500 रुपये देने होंगे। CNG किट लगवाने पर गाड़ी की वारंटी पर नहीं होगा सीएनजी फिट करवाने पर तीन साल की वारंटी को कंपनी की ओर से ही दिया जाएगा। रेनो CNG कारें सबसे पहले दिल्ली, यूपी, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दिया जाएगा।
Renault Kiger
Renault Kiger के फीचर्स
माना जा है कि नये मॉडल में भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जायेगा। इसमें इस बार 6 एयरबैग्स. एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इस गाड़ी में ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसकी बॉडी पहले से ही सॉलिड है जिसकी वजह से क्रैश टेस्ट में इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। नई Kiger को जल्द ही भार में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Fronx पर 28% की जगह 14% GST, 1.12 लाख की होगी बचत, केवल इन्हें मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines