Creta और Seltos की नींद उड़ानें धांसू अवतार में आ रही ऑल-न्यू Renault Duster, क्या-क्या मिलेगा खास?

Renault की ऑल-न्यू Duster नए साल में भारत में लॉन्च होने जा रही है. तीसरी जनरेशन की यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसे कारों के टक्कर देगी. जानते हैं इसमें क्या-क्या मिलेगा.

New Renault Duster

न्यू रेनो डस्टर अगले महीने लॉन्च होगी.

New Renault Duster: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है. रेनो अपनी पॉपुलर SUV डस्टर को बिल्कुल नए अवतार में भारत लाने की तैयारी कर चुका है. तीसरी जनरेशन की ऑल-न्यू रेनो डस्टर का भारत में डेब्यू अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2026 को होने वाला है. लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. नई डस्टर पहले से ज्यादा मजबूत लुक, एडवांस फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आएगी.

विज्ञापन

भारत में लॉन्च और मुकाबला

विज्ञापन

लॉन्च के बाद ऑल-न्यू रेनो डस्टर का सीधा मुकाबला मिड-साइज SUV सेगमेंट की लीडर हुंडई क्रेटा से होगा. इसके अलावा यह टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य पॉपुलर SUVs को भी कड़ी टक्कर देगी. भारत के लिए तैयार की जा रही डस्टर में कुछ मार्केट-स्पेसिफिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हालांकि इसका ज्यादातर डिजाइन और फीचर्स ग्लोबल मॉडल जैसे ही होंगे.

पहले से ज्यादा दमदार और मैच्योर डिजाइन

विज्ञापन

2026 रेनो डस्टर का डिजाइन पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा परिपक्व और मॉडर्न नजर आएगा. इसमें Y-शेप एलिमेंट्स वाले नए हेडलैंप और टेललैंप दिए जाएंगे. SUV को स्पोर्टी बंपर, स्क्वायर शेप व्हील आर्च, मोटा बॉडी क्लैडिंग और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. ग्लोबल मॉडल की तरह इसमें 31 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिलने की उम्मीद है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाता है.

इंटीरियर और फीचर्स होंगे हाई-टेक

विज्ञापन

नई डस्टर का केबिन ड्राइवर-फोकस्ड लेआउट के साथ आएगा. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक फीचर लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का कलर ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है. इसके अलावा 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जर, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

सेफ्टी और ADAS पर खास फोकस

विज्ञापन

सेफ्टी के मामले में भी ऑल-न्यू रेनो डस्टर काफी मजबूत होगी. इसमें हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, कई एयरबैग और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. यह फीचर पैक इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल कर सकता है.

लॉन्च के समय सिर्फ पेट्रोल इंजन

विज्ञापन

लॉन्च के वक्त रेनो डस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. ग्लोबल मार्केट में यह SUV 1.3 लीटर पेट्रोल EDC और 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है. यही इंजन भारत में भी दिए जा सकते हैं. ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. टॉप वेरिएंट्स में 4×4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है. हाइब्रिड वेरिएंट को कंपनी बाद के चरण में लॉन्च कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ