Nissan Facelift Magnite: निसान अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Magnite अपने सेगमेंट में खूब पसंद की जाती है और इसकी बिक्री भी अच्छी होती है। आपको बता दें कि निसान की डूबती नैया को Magnite ने पार लगाया था। इसका डिजाइन, स्पेस और दमदार की बदौलत ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ लिया था। और अब पहली बार Magnite का नया अवतार जल्द ही दस्तक देने वाला है।
चार मीटर से कम लंबाई होगी
Magnite की इस समय लंबाई 4 मीटर से कम है। आगामी मॉडल में भी लंबाई को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान Magnite को कई बार देखा जा चुका है। Magnite की ही वजह से निसान की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रहा है।
जबरदस्त होगा मुकाबला
फेसलिफ्ट Magnite का मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet और Hyundai Venue से होगा। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। नए मॉडल के इंजन में कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
इंजन और पावर
Magnite facelift में 1.0 का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 72hp की पावर जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो नए मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटीलेटेड सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 4 स्पीकर दिए जायेंगे। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड होंगे। नई Magnite की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 3 मई को Bajaj की सबसे ताकतवर Pulsar होगी लॉन्च! पावर देखकर उड़ जायेंगे होश
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 mins agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines