Kia India ने भारत में अपनी नई compact SUV SYROS को पेश किया है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। किआ सिरॉस की डिलीवरी अगले साल फरवरी महीने से शुरू होगी, जबकि इनकी कीमतों का खुलासा जनवरी 2025 में किया जाएगा। Auto Expo 2025 में भी इसे पेश किया जाएगा। नई Syros भारत के लिए कंपनी का 4th मॉडल है। इसे रेइन्फोर्स्ड K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इस नई एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो इसे खास बनाते हैं।इस एसयूवी में 16-ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स और 20 हाई स्टैण्डर्ड सेफ्टी पैकेज के साथ लेवल 2 ADAS से लैस किया गया है।
इंजन और पावर
किआ सिरॉस में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन की पावर दी गई है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस गाड़ी में फ्रॉस्ट ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलर ऑप्शन मिलते हैं।
यह भीं पढ़ें: इन सस्ती कारों में मिलते हैं 6 एयरबैग्स, कीमत 5.92 लाख से शुरू, सेफ्टी की पूरी गारंटी!
इतना ही नहीं इसमें 30 इंच का एक बड़ा सनरूफ दिया है जोकि सेगमेंट फर्स्ट है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए हैं। नई साइरोस में फ्लश डोर हैंडल, एल शेप में टेल-लैंप भी दिए गये हैं। इसमें ADAS लेवल 2, रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है।
नई सिरॉस में वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। इसमें सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस दिया गया है। एयरक्राफ्ट थ्रॉटल जैसा गियर शिफ्टर और 360 डिग्री कैमरा पार्किंग दिया गया है, मल्टीपल टाइप-सी यूएसपी पोर्ट के साथ कार में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है।
सिरॉस की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है. अगर व्हीलबेस की बात करें तो यह 2,550 मिमी है। साइरोस ने हरमन कार्डन प्रीमियम 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स को पेश किया है।
यह भीं पढ़ें: 10 दिन के अंदर खरीद लो नई कार, वरना बाद में महंगी पड़ेगी डील
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines