All New Kia Syros: भारत में कॉम्पैक्ट SUVs का बाजार बड़ा हो रहा है। हर लगभग हर कार निर्माता के पास कॉम्पैक्ट SUV के रूप में एक मॉडल तो जरूर है। अब भारत में कई और नए मॉडल भी लॉन्च होने जा रहे हैं। अगले साल भारत में ऑटो एक्सपो 2025 आयोजित किया जाएगा, जहां कई नए मॉडल पेश किये जायेंगे। Kia India ने भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV ‘Syros’ को अगले लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल किफायती होगा। चलिए जानते हैं क्या कुछ खास देखने को मिलेगा नई Syros में…
इंजन और पावर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Kia Syros में 1.2L का पेट्रोल और 1.0L का टर्बो इंजन मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस मॉडल को CNG में भी लॉन्च कर सकती है। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा इसमें मिलेगी।
फीचर्स
Kia की नई कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, रियर सीट पर एसी वेंट,एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD की भी सुविधा भी सुविधा मिलेगी इसमें क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
हाल ही में Kia ने’ Syros के नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करा लिया है। पहले इस कार का नाम Clavis रखा गया था, बाद में इसका नाम बदला गया है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें सनरूफ की भी सुविधा मिलेगी। नई Kia Syros में स्पेस काफी अच्छा मिल सकता है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी।
कितनी होगी कीमत?
सोर्स के मुताबिक नये मॉडल को Sonet के नीचे लाया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत करीब 6-7 रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस नए मॉडल को लेकर बहुत ज्यादा फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। भारत नई Kia Syros का सीधा मुकाबला टाटा पंच, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू से होगा।
यह भी पढ़ें: Swift इंजन के साथ लॉन्च होंगी Maruti की 2 नई कारें, 4 नवंबर को उठेगा पर्दा!
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
22 mins agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
19 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines